पुण्यतिथि पर पंडित चंद्रेश मिश्र याद किए गए
जौनपुर,संकल्प सवेरा।पत्रकारिता जगत के पितामह के नाम से विख्यात स्वर्गीय पंडित चंद्रेश मिश्र जी की द्वितीय पुण्यतिथि हुसैनाबाद स्थिति उनके आवास पर मनाई गई।उनके पुत्रों एवं परिवार के सदस्यों ने पंडित जी की आत्मा की शांति के लिए सुंदरकांड एवं प्रार्थना का आयोजन किया। 15 अक्टूबर 2021 को आपने इस दुनिया से सदा सदा के लिए विदा ले लिया।
आपका व्यक्तित्व सबको अपनी तरफ आकर्षित करता था।पंडित जी ने पत्रकार एवं पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया।जो एक बार आपसे मिलता था आपका ही हो जाता था।पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गणमान्य लोगों का आवागमन होता रहा।
श्रद्धा सुमन अर्पित करनेवालों में प्रोफेसर पीसी विश्वकर्मा,वशिष्ठ नारायण सिंह,पंडित रामदयाल द्विवेदी, डॉक्टर भारतेंदु मिश्र,दयाशंकर राय,पीसी भारती, लोकेश त्रिपाठी, अनिल सिंह,डॉक्टर रामजी तिवारी तिलकधारी निषाद,डॉ प्रेम शंकर यादव, आदि प्रमुख रहे।













