माँ अष्ठभुजी संस्था पुलिस लाइन द्वारा जौनपुर में बना अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पंडाल

कलश स्थापना के साथ ही शुरू हुआ शारदीय नवरात्रि*
*पूजा पंडालों और गांवों में गूंजे मां के जयकारे*
सुइथाकला। क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगे पूजा पंडालों समेत गांवों में कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत बड़े ही आस्था और विश्वास के साथ हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रों और शंखनाद के बीच समूचा वातावरण मां के जयकारे के साथ गुंजायमान हो उठा।

गौरतलब हो कि पितरों की विदाई के साथ ही शरद ऋतु के मातृपक्ष की शुरुआत हो जाती है। इसी कड़ी में रविवार को क्षेत्र में भी जंगीपुर , गौसपुर तिराहा, खानपुर चौरवा, रामनगर, पट्टीनरेन्द्रपुर, रामनगर व रूधौली बाजारों समेत कई जगहों पर लगे पूजा पंडालों व गांवों में कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत बड़े ही आस्था और विश्वास के साथ हुआ।वहीं सवायन गांव में कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र आयुष दीक्षित की आस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
घर पर ही तीन फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा लगाकर सुबह से ही पूजन अर्चन करने लगा। पूजा पंडालों और घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया। वैदिक मंत्रों और शंखनाद के बीच समूचा वातावरण मां के जयकारे के साथ ही गुंजायमान हो उठा।इस दौरान श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला।












