• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

भारत के डॉ. कृष्णा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल

India's Dr. Krishna included in the list of top 2 percent scientists of the world

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 14, 2023
in Jaunpur
0
भारत के डॉ. कृष्णा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विज्ञान के क्षेत्र में किया देश का नाम ऊंचा, भारत के डॉ. कृष्णा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में हुए शामिल

संकल्प सवेरा। भारत के वैज्ञानिकों को विश्व की रैंकिंग में जगह मिलना भारत के लिए गर्व की बात है | जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के देहजुरी गाँव निवासी डॉ. कृष्णा कुमार यादव पुत्र श्री रामजीत यादव (पूर्व बड़ेबाबू श्री यादवेश इं. कॉ. नौपेड़वा) ने शोध के क्षेत्र में दोहरी उपलब्धि हासिल कर देश-विदेश तथा राज्य में जिले का नाम रोशन किया है|

मध्यांचल विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के पर्यावरण के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृष्णा कुमार यादव स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार एवं एल्सेवियर वीबी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में लगातार दूसरे वर्ष भी बेहतरीन रैंकिंग के साथ जगह बनाई है। आपको बता दे कि इस रैंकिंग को पूरी दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। यह सूची अक्टूबर 2023 में प्रकाशित हुई है, और यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल वैश्विक स्तर पर कार्यों के आधार पर तथा उद्धरण मैट्रिक्स के आधार पर वैज्ञानिकों का मूल्यांकन किया जाता है। यह 1960 से 2023 के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर गणना करता है। इसके अलावा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2022 के रिसर्च और इनोवेशन के आधार पर भी यह सूची बनायी गई है| जहाँ इस सूची में ज्यादातर वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता शामिल है वहीं डॉ. कृष्णा ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एक युवा भारतीय वैज्ञानिक के रूप में हासिल की है। जौनपुर जिले से यूनिवर्सिटी ऑफ स्टैनफोर्ड की ओर से जारी सूची में कलवारी गाँव निवासी बीएचयू के पूर्व कुलपति और डीएनए टेस्ट के जनक “पद्मश्री” प्रोफेसर लालजी सिंह का नाम मरणोपरांत सूची में शामिल किया गया है, तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल है|

अभी हाल में डॉ. यादव को विश्व के सर्वोच्च विश्वविद्यालयों में शामिल “प्रिंसेज नौराह बिंट अब्दुलरहमान विश्वविद्यालय” रियाध, सऊदी अरब में विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर चयनित किया गया है| जहा पर डॉ. कृष्णा को आकर्षक वेतन के साथ उच्च एवं गुणवत्ता युक्त शोध के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे रिसर्च के नए आयाम स्थापित करने तथा रिसर्च कर रहे नये शोधकर्ताओं को फेलोशिप के साथ रिसर्च में इनोवेशन कार्यों को प्रगति मिलेगी| विदित हो की डॉ. यादव “प्रिंस ऑफ सोंगकला” विश्वविद्यालय थाईलैंड में 2022 से रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में और एनवायरनमेंट एंड एटमॉस्फेरिक साइंस रिसर्च ग्रुप साइंटिफिक रिसर्च सेंटर “अल-अयन विश्वविद्यालय” इराक के साथ रिसर्च फेलो के रूप में कार्य कर रहे है, और उच्च गुणवत्ता वाले कई शोध पत्र प्रकाशित कर चुके है|

डॉ. कृष्णा यादव एक दशक से अधिक समय से पर्यावरण एवं रसायन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे अब तक बहुप्रतिष्ठित पत्रिकाओं में 190 से अधिक शोध आलेख तथा 7 पुस्तक अध्याय और 5 पुस्तक प्रकाशित कर चुके हैं। उनके लेखों का वर्तमान गूगल साइटेशन 6909, एच- इंडेक्स 39, आई- 10 इंडेक्स 92 और थॉमसन रॉयटर्स इंपैक्ट फैक्टर लगभग 1000 है। जनरल ऑफ कॉर्डिनेशन केमेस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग जर्नल, जर्नल ऑफ एनर्जी स्टोरेज, एनवायरनमेंट इंटरनेशनल, रिसोर्स कंजर्वेशन एंड रिसाइकलिंग, रिव्यू इन एनवायरनमेंटल साइंस एंड बायो टेक्नोलॉजी, ए.सी.एस सस्टेनेबल इंजीनियरिंग एंड केमिस्ट्री, जर्नल ऑफ क्लीनर प्रोडक्शन इत्यादि जैसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में इनके लेख प्रकाशित हो चुके है। डॉ. यादव फ्रंटियर्स इन एनवायरनमेंटल साइंस पत्रिका के अतिथि संपादक के रूप में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे है। इसके अलावा इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में युवा साइंटिस्ट पुरस्कार, सर्वोच्च पर्यावरणविद पुरस्कार तथा सर्वोच्च अनुसंधानकर्ता पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। डॉ. यादव कई जाने माने पत्रिकाओं के समीक्षक एवं अतिथि संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। हाल ही में इन्हें ए.यू.आई.क्यू कम्प्लीमेंट्री बायोलॉजिकल सिस्टम पत्रिका के मुख्य संपादक नियुक्त किया गया है।

इन्होंने कई देश जैसे साउथ कोरिया, पुर्तगाल, सऊदी अरब, मलेशिया, वियतनाम, यूके, अल्जीरिया, यूएसए और थाईलैंड के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिकों के साथ काम कर चुके है। डॉ. यादव मुख्य रूप से जल में फ्लोराइड की समस्या और स्वास्थ्य पर प्रभाव के समाधान पर कार्य कर रहे हैं साथ ही अन्य समकालीन पर्यावरणीय मुद्दों जैसे अपशिष्ट पदार्थों से ऊर्जा का उत्पादन, सूक्ष्म प्रौद्योगिकी द्वारा जल प्रबंधन तथा खाद्य पदार्थों से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कैडमियम , क्रोमियम, आर्सेनिक और अन्य फैक्ट्री अपशिष्ट पदार्थों के पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर भी शोध कर रहे है। यदि इन अनुसंधानों का सही प्रकार से उपयोग किया जाए तो पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है।

विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त करने और पी.एन.यू. सऊदी अरब में विजिटिंग प्रोफेसर के लिए उनका चयन होने एवं अनुसंधान के क्षेत्र में प्रतिवर्ष नए आयाम स्थापित करने पर पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई व प्रसन्नता व्यक्त की है।

Previous Post

मानव हृदय संसार का सबसे उपजाऊ स्थान – फादर पी विक्टर

Next Post

धर्मेंद्र सेवा संस्थान ने डेंगू केयर किट का किया वितरण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
धर्मेंद्र सेवा संस्थान ने डेंगू केयर किट का किया वितरण

धर्मेंद्र सेवा संस्थान ने डेंगू केयर किट का किया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.