अगर पेंशन सरकार नही देंगी शिक्षक देंगे टेंशन– रामावतार पांडेय
संगोष्ठी में शिक्षकों को किया जागरूक

जौनपुर,संकल्प सवेरा।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री कमलाकांत त्रिपाठी ने कहाकि जब शिक्षकों को पेंशन नही तो किसी को पेंशन नही। जो पेंशन की बात करेगा वह देश पर राज करेगा। अगर सरकार नही मानती तो आने वाले चुनाव में इसका जबाब शिक्षक कर्मचारी देंगे।
उक्त बातें असम से चलकर वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज शनिवार को अपराह्न पहुचने पर जनजागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहाकि यह सरकार भेदभाव कर रही है। एक तरफ पुरानी पेंशन बन्द करने की बात कह कर्मचारियों को भ्रमित कर रही है तो दूसरी तरफ न्यायपालिका को पुरानी पेंशन देने की घोषणा कर रही है। यही नही खुद सांसद विधायक व मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री चार चार पेंशन ले रहे हैं। यह सेवा शर्तों का उल्लंघन है। इसके लिए शिक्षकों को कमर कस कर आर पार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहाकि मोदी व योगी का तो परिवार नही है ऐसे में पेंशन के दर्द को कैसे समझ सकते है? लेकिन शिक्षकों को अपना दर्द वोट से समझाने की जरूरत है। वही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहाकि अगर सरकार हमारी मांगे नही मानती तो शिक्षक ईट से ईंट बजाने का काम करेंगे।

बिहार प्राथमिक शिक्षक के प्रांतीय उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय शिक्षक संघ के रामअवतार पांडेय ने कहाकि देश के चारो दिशाओं निकले पेशन बहाली रथ का जिस तरह स्वागत व भीड़ उमड़ रही है सरकार बाध्य होगी। यही नही बिहार में उमड़ी भीड़ को देखते हुए वहाँ की सरकार तो कमेटी गठित कर पेंशन देने पर जुट गई।
जिला अध्यक्ष अमित से ने सम्बोधित करते हुए कहाकि पेंशन खैरात नही है यह कर्मचारियों का सेवा अधिकार है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित सिंह, संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक व धन्यवाद ज्ञापन जिला वरिष्ठ सतीश सिंह ने दिया
इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह राजू रत्नम तिवारी उमेश यादव डॉक्टर अखिलेश संतोष बघेल डॉ अनुज धीरज कश्यप मनोज सिंह विशाल सिंह प्रदीप सूर्य सरोज कुमार मुन्नालाल यादव दिवाकर चौहान गिरीश डॉक्टर शैलेश ऋषिकेश सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके पूर्व जनपद सीमा पर जलालपुर पहुचने पर जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

*जनपदीय कार्यसमिति का हुआ विस्तार*
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर कार्य समिति का विस्तार प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामावतार पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें क्रमशः उपाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह टोनी, उमेश यादव, दिवाकर चौहान, अतुल सिंह, संतोष सिंह बघेल, प्रभाकर शुक्ला, मृत्युंजय सिंह, धीरज कश्यप का व महिला उपाध्यक्ष पद पर अर्चना सिंह ऑडिटर पद पर डॉ अनुज अकाउंटेंट से अजीत प्रताप सिंह संगठन मंत्री पद पर अश्वनी सिंह, राम सिंह राव,डॉक्टर शैलेश सिंह,शशि बदन उपाध्याय सुजीत सोनकर,संजय सिंह,विशाल सिंह, सत्यवंत यादव महिला संगठन मंत्री श्रीमती मीरा रजक अर्चना सिंह प्रचार मंत्री पद पर पारसनाथ यादव राजू कुमार त्रिपाठी दिनेश मौर्य सुनील प्रजापति अरविंद सिंह मनोज सिंह संतोष राजभर ऋषिकेश सिंह वह इमरान अली का शपथ ग्रहण हुआ महिला प्रचार मंत्री पद पर रेखा यादव चुनी गई।
समस्त कार्य समिति को प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, तथा तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव ने का की पुरानी पेंशन का संघर्ष अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है आज हम सबको जरूरत है एक साथ एक सूट होकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले संघर्ष करने का आज जो भी पदाधिकारी नवनिर्वाचित हुए हैं शपथ ग्रहण किए हैं उनसे उम्मीद है कि आने वाले समय में वह शिक्षकों को अपने साथ छोड़ेंगे और इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को प्रेरित करेंगे।
जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने प्रांतीय नेतृत्व को अस्वस्थ किया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ हुआ उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जब भी कोई आवन होता है जनपद जौनपुर शिक्षक संघ फॉर्म कम्युनिस्ट शिक्षक साथी सदैव चढ़ बढ़कर हिस्सा लेते हैं आगामी आंदोलन में भी जनपद जौनपुर की भागीदारी पूर्व की भांति ही सशक्त वह प्रभावशाली रहेगी जनपद जौनपुर के सभी संगठन शिक्षक साथी सदैव संघ के आह्वान पर चाय जनपद निडर ना देना हो मुख्यालय पर या फिर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में या फिर दिल्ली के रामलीला मैदान में हमेशा एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और आगे भी इस मजबूती के साथ हम संघर्ष में उपस्थित रहेंगे।।
चुनाव कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह हुआ जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह थे कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक राजीव रत्नम तिवारी,बरिष्ट उपाध्यक्ष सतीश सिंह,डॉ अखिलेश सिंह,ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह,मुन्ना यादव,गिरीश सिंह,सुधाकर सिंह,सजल सिंह,राघवेन्द्र सिंह,शशांक मिश्र,अमित सिंह,अरविंद गिरी,शशि प्रकाश सिंह,प्रदीप सूर्या ,नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे












