कौशल विकास मिशन के 81 प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क ड्रेस वितरण किया गया

सुजानगंज,संकल्प सवेरा (जौनपुर)उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित सीनियर ब्यूटी थेरेपिस्ट के लिए प्रशिक्षण प्रदाता जनकल्याण सेवा समिति स्थान राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 81 प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क ड्रेस वितरण किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० राकेश कुमार पांडेय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही
योजना के बारे में जागरूक किया और कहा कि कौशल विकास मिशन द्वारा प्रायोजित कोर्सों के माध्यम से क्षेत्रीय छात्राओं में एक अलग ही पहचान बनाने का अवसर मिलता है। साथ ही प्रशिक्षण ले रही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के मैनेजर धीरेंद्र तिवारी( शैलेश तिवारी) डायरेक्टर आर पी तिवारी इंस्टीट्यूट बेलवार,डॉ० कृष्ण कुमार उपाध्याय, ट्रेनर नित्या पांडेय, बंदना तिवारी,अंजली गुप्ता, एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे|












