राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया का जन्मदिन शीतला माता मंदिर में मनाया गया
जौनपुर,संकल्प सवेरा।चौकियां धाम विकास समिति व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट का जन्मदिन माता शीतला माता मंदिर चौकियां धाम में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
उक्त अवशर पर मातारानी शीतला माता मंदिर व भैरव बाबा मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया जो लोगो का मन मोह ले रहा था , पूरे मंदिर का भव्य सजावट किया गया व माता रानी का भव्य आरती हुआ व भजन संध्या कार्यक्रम प्रसिद्ध कलाकार अवनींद्र तिवारी, अवदेश पाठक मधुर, गुलाब राही, पंकज यादव त्यागी,संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, मृदुल माहिया, अनिल सोनी नटखट, चंदन सोनी, अनूप शाहू,इम्तियाज सागर, अंकित चंद्रा, साउंड सिस्टम पर अमित श्रीवास्तव, की टीम ने वातावरण को मातामय बना दिया उपस्थित लोग झूम उठे।
कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव जी ने कहा कि माता चौकियां धाम के विकास कार्य में कोई कमी नहीं होने दिया जाएगा यहां कई विकास कार्य हुए हैं और कराया जाएगा और कहाँ की आज माता शीतला माता की कृपा से आज यहां तक पहुंचने का मौका मिला है चौकियां धाम के विकास कार्य के लिए आजीवन कार्य करूंगा और शीघ्र ही चौकियां धाम विश्व पटल पर्यटन के नक्शे पर होगा।
मंत्री जी ने बच्चा भइया को अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएं दिया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चौकियां धाम में आना ही सौभाग्य है सभी तीर्थस्थल पर विकास कार्य के लिए मोदीजी व योगीजी सरकार लगातार कार्य कर रही हैं और करती रहेगी।
उक्त अवशर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार
श्रीवास्तव, दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता श्याम बाबू यादव,जिला महामंत्री भाजपा ई अमित श्रीवास्तव भाजपा नेता सुधांशु सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, भाजपा महामंत्री नगर विकास पंडा, भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, डॉ नीलेश श्रीवास्तव, उमेश चन्द श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव,कर्मचारी नेता राकेश कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना, वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जायसवाल,रवि श्रीवास्तव, भाजपा नेता महेंद्र गुप्ता नीलमणि
श्रीवास्तव, श्याम रत्न श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव ए डी जी सी क्रिमिनल, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, दीपक मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव साधु,उमाकान्त श्रीवास्तव प्रिंसीपल,ओम प्रकाश शाही प्रिंसिपल, दया शंकर निगम,राजीव श्रीवास्तव एल आई सी, काशी माली, दिनेश गिरी,संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, निखिल सिंह, अजय वर्मा अज्जू, शरद श्रीवास्तव, संतोष निगम,भाजपा नेता मनीष सेठी, भाजपा नेता मनीष श्रीवास्तव, बाबा भैरव नाथ मंदिर के महंत राधेश्याम महाराज,प्रदीप श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, राजू पुजारी, शिव कुमार पंडा, भगत चाचा, सोंटी जायसवाल,मनोज हलवाई सहित आदि विभिन्न संगठनों के लोगो ने भाग लिया।
अंत में राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने आये हुए सभी लोग का आभार व्यक्त किया।













