• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चों में डेंगू का खतरा अधिक:डॉ मुकेश शुक्ला

कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चों में डेंगू का खतरा अधिक:डॉ मुकेश शुक्ला

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 9, 2023
in Jaunpur
0
कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चों में डेंगू का खतरा अधिक:डॉ मुकेश शुक्ला
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चों में डेंगू का खतरा अधिक:डॉ मुकेश शुक्ला

जौनपुर,संकल्प सवेरा। जनपद में पिछले साल की तरह इस साल भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। शहर से लेकर गांव तक लोग इस बीमारी की गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं। वैसे तो यह बीमारी सामान्य उपचार में ठीक हो जाती है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही घातक साबित होती है। डेंगू किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, लेकिन बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी की वजह से यह उनके लिए घातक हो सकता है। बड़ों की तुलना में बच्चे सुबह-शाम के समय में घर से जाकर खेलते हैं, जिसकी वजह से यह एडीज मादा मच्छर के संपर्क में आ सकते हैं। डेंगू के मच्छर शाम या फिर सुबह के समय अधिक काटते हैं। ऐसे में बच्चों को डेंगू से सतर्क रहने की जरूरत होती है। बच्चों में डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है।
बच्चों में डेंगू के लक्षण क्या हैं?
डेंगू के लक्षण आमतौर पर कंफ्यूज करने वाले होते हैं, क्योंकि इसके लक्षण सामान्य बुखार की तरह होते हैं। मच्छर के काटने के करीब दो से चार दिन बाद इसके लक्षण सामने आने लगते हैं। इसके अलावा बीमारी की गंभीरता पर भी लक्षण नजर आते हैं। बच्चों में डेंगू के लक्षण तेज बुखार हो सकता है। इसके अलावा कुछ गंभीर लक्षण भी हो सकते हैं।
1. काफी तेज बुखार
2. बुखार के साथ-साथ बच्चों को तेज सिर दर्द
3. उल्टी आना
4. जोड़ों और हड्ड्यों में दर्द भी हो सकता है।
5. स्थिति गंभीर होने पर स्किन पर लाल चकत्ते नजर आते हैं।
6. मसूड़ों से खून आना या फिर खून की उल्टी आना बच्चों में डेंगू के गंभीर लक्षण हो सकते हैं।
डेंगू से ऐसे करें बचाव:-
-डेंगू का कोई विशेष उपचार प्रक्रिया नहीं है। बचाव ही इसका उपचार होता है। खासतौर पर इस सीजन में अपने बच्चों की ध्यान दें।
– बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट करें। उन्हें ताजे फल और सब्जियां दें।
– घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
-शाम और सुबह के वक्त घर के दरवाजों और खिड़कियों को -मच्छरदानी लगाकर सोएं।
-घर के आसपास पानी एकत्र न होने दें।
किन्हें डेंगू का खतरा अधिक
कुछ स्थितियों में सामान्य बच्चों की तुलना में कुछ खास बच्चों में डेंगू होने का जोखिम अधिक हो सकता है। जैसे बच्चे यदि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैं या फिर हाल ही में उन स्थानों की यात्रा की है जहां पर डेंगू का संक्रमण रहा है तो इस स्थितियों में खतरा हो सकता है।
इसके अलावा यदि आपको पहले भी डेंगू बुखार हो चुका है तो भी संक्रमण का जोखिम आपमें अधिक हो सकता है। डेंगू से पहले संक्रमित रह चुके हैं तो आपमें अगले संक्रमण में गंभीर लक्षणों का खतरा बढ़ जाता है।

कमजोर इम्युनिटी वालों में खतरा
अध्ययनों से पता चलता है कि जिन बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है उनमें अन्य लोगों की तुलना में डेंगू के लक्षणों के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं और इनको रिकवर होने में अन्य लोगों की तुलना में अधिक समय लग सकता है। कमजोर इम्युनिटी वालों को डेंगू से बचाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है।

डा मुकेश शुक्ल (नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ) तीर्थराज हॉस्पिटल कलीचाबाद जौनपुर

Previous Post

हत्या व लूट के दोषी को उम्रकैद की सजा

Next Post

अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों का अविलंब जारी हो वेतन -अमित सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों का अविलंब जारी हो वेतन -अमित सिंह

अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों का अविलंब जारी हो वेतन -अमित सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.