धनंजय सिंह ने किया जौनपुर बेकर्स के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन
जौनपुर,संकल्प सवेरा। टीडी कालेज रोड स्थित जौनपुर बेकर्स के नए प्रतिश्ठान का उद्घाटन गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया।
धनंजय सिंह ने जौनपुर बेकर्स के कलेक्शन एवं सामानों की गुणवत्ता का सराहना किया।

उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद किसी महानगर से कम नहीं है। यहाँ पर अत्याधुनिक संसाधनों से लैश एक से एक नए प्रतिष्ठान खुल रहे हैं जिससे यहां के लोगों को अब कही और जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। जौनपुर बेकर्स का एक अन्य शाखा खुल जाने से लोगो को समस्या नही होगी।
इस दौरान भाजपा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु, अंशुमान सिंह मोनू,मुन्ना,समेत अन्य लोग रहे।

















