जौनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
संकल्प सवेरा,जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास सतीश यादव निवासी गोसाईपुर को अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
घटना बुधवार की सुबह 9:30 बजे की बताई जाती है। सतीश यादव किसी काम के लिए तरती गांव कोल्ड स्टोर के पास आए थे। तभी तरती गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा आरोप है कि तमंचे से गोली मार दिया है। गोली लगते ही सतीश यादव मौके पर ही गिर गए जिनकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल सीज कर दिया है और घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई । घटना की सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित होते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है













