जगत नारायण इंटर कालेज में मनाया गया 77वा स्वतंत्रता दिवस
संकल्प सवेरा, जौनपुर। स्वतंत्रता के 77वें पावन पर्व पर जगत नारायण इंटर कालेज जगतगंज के परिसर में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सदस्य प्रो.आर.एन.त्रिपाठी एवं प्रबंधक श्री रामकृष्ण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.आर.एन त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता के 77 वें दिवस को मना रहे है अमर शहीद बलिदानों को नमन करते हुए नवभारत के निर्माण समृद्धि का संकल्प की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक श्री राम कृष्ण त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर सी.एन. मिश्र. लोकेश त्रिपाठी , नीरज त्रिपाठी, प्रधानाचार्य श्री नागेश पाठक, प्रशान्त त्रिपाठी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग थे।













