सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्राएं हुई पुरस्कृत

सुजानगंज-संकल्प सवेरा,जौनपुर।डा. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज खेमपुर के परिसर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया गया जिसमें बबिता पाल
(लैपटाप 91%), रिया यादव
(टैबलेट 88%), अंकिता यादव (टैबलेट 88%) हाई स्कूल-जिज्ञासा यादव (cycle 90%) और श्रेया यादव को (cycle 89%) कालेज के प्रबंधक नन्हकू यादव
(नेता जी ) के द्वारा प्रतिभा शाली बालिकाओं को लैपटॉप, एवं साइकिल देकर सम्मानित किया गया,
उन्होंने बताया कि लैपटॉप की सहायता से अब बेटियों को आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी,और साइकिल से कालेज पहुंच कर अपनी पढ़ाई करेंगी,इसी तरह और बच्चे मेनहत करके पढ़ाई करेंगे, तो एक दिन वे भी सम्मानित होंगे, इस मौके पर कार्यक्रम संचालक भुलेस्वर नाथ यादव,प्रधानाचार्य,
जयप्रकाश यादव, प्रधान, प्यारेलाल निषाद, नरसिंह यादव, पृथ्वीपाल कोटेदार, राम अकबाल, विकास, संतोष यादव, सहित अभिभावक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं












