• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानेः एके शर्मा

Youth should recognize their potential and potential: AK Sharma

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 14, 2023
in Jaunpur, Purvanchal News
0
युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानेः एके शर्मा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

युवा अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानेः एके शर्मा

विकास खंड स्तर पर स्टेडियम बनाने की योजनाः गिरीशचंद्र यादव

युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ः प्रो. निर्मला एस. मौर्य
“युवा शक्ति का देश के उत्थान एवं समग्र विकास में योगदान विषय पर हुई संगोष्ठी

जौनपुर,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को मेजर ध्यानचंद्र बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लोकार्पण किया। इसके बाद आर्यभट्ट सभागार में खेलकूद विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में “युवा शक्ति का देश के उत्थान एवं समग्र विकास में योगदान विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा ने कहा कि युवाओं की शक्ति और सामर्थ्य के बल पर भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, इसे सही दिशा में ले जाने और तराशने का काम शिक्षण संस्थाओं का है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमता और सामर्थ्य को पहचानने की जरूरत है। इसी के बल पर आईटी के क्षेत्र में देश ग्लोबल हब बनकर उभर रहा है। उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद्र इंडोर संकुल की सराहना करते हुए कहा कि देश को अच्छे खिलाड़ी देने की दिशा में विश्वविद्यालयों को योगदान करना पड़ेगा। खेल व्यक्ति का विकास ही नहीं देश को गौरव भी दिलाता है।
विशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। खेलो इंडिया के तहत 2023 में पहली बार प्रदेश में खेल नीति बनी। प्रदेश के 30 जनपदों में विकास खंड स्तर पर स्टेडियम बनाने की योजना है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में खेल मंत्रालय कई योजना बना रहा है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है, उनके अंदर सृजनशीलता पैदा करने की जरूरत है। देश और समाज को युवा ही शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है. देश के स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं ने अपनी शक्ति का परिचय दिया था। इसका उपयोग हम देश और समाज के हित के लिए कर सकते हैं।
अतिथियों का स्वागत आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. मानस पांडेय संचालन डॉ अमित वत्स और धन्यवाद ज्ञापन खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. एसके पाठक ने किया। इसके पूर्व मंत्रीद्वय ने अतिथिगृह में पौधरोपण किया।

इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव बबिता सिंह, अजीत सिंह, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डा. राजकुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. रसिकेश, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डा. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. राजेश सिंह, रजनीश सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. पीके कौशिक, सुशील प्रजापति आदि ने भाग लिया।

Previous Post

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया अखण्ड भारत दिवस

Next Post

भारतीय न्याय संहिता” की महत्वपूर्ण नई धाराऍं

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भारतीय न्याय संहिता” की महत्वपूर्ण नई धाराऍं

भारतीय न्याय संहिता" की महत्वपूर्ण नई धाराऍं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.