अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद/ राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया अखण्ड भारत दिवस

जौनपुर,संकल्प सवेरा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा हरिनाथपट्टी सीहिपुर के श्री हनुमान मन्दिर के प्रांगण में अखण्ड भारत दिवस का कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष व चंद्र प्रकाश तिवारी महामंत्री अहिप ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय पाण्डेय जिला अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कहा कि विश्वधरा ही सात दीपो पर है जिसमे पृथ्वी, नदी, सागर, महासागर, पर्वत विद्यमान है।उन्ही में जम्बू दीप का एक खण्ड ही भारत वर्ष है। जिसमे भी नौ खण्ड था जिसका एक खण्ड आर्यावर्त भी था।उसके समाज,संस्कृति और संप्रदायो को खण्डित करने कार्यक्रम शुरू हुआ पहले देव और असुर में, फिर कुरू वंशो का युद्ध फिर इस्लामिक जेहादीयो आतताइयो के आते ही समाज बहुधर्मियो में लोग बटने लगे।और भारत वर्ष को 23 बार
इस्लामिक आक्रांताओं द्वारा बटा परन्तु देश का अंतिम बटवारा 14 अगस्त 1947 को अर्ध रात्रि में किया गया जो इतिहास का सबसे भीभत्स बटवारा हुआ था। जिसमे लाखो लाख लोगो की हत्याएं हुई फिर भी हमे बताया गया पढ़ाया गया की हम स्वतंत्र हो गए। और 15 अगस्त हम स्वतंत्रता दिवस मनाते है। श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान के साथ साथ भूत को भी याद रखना चाहिए कि कैसे आजाद हुए। डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया अध्यक्ष/ संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेतृत्व मे पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक जिले में अखण्ड भारत दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है
। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक सनातनी हिन्दू एकजुट होकर एक मंत्र धारण करे की बच्चा बूढ़ा सभी राम के काम आए। आबाल वृद्ध जाति का योद्धा दिखाई दे। हर व्यक्ति हमे धर्म पुरोधा दिखाई दे।। जब सर झुके नमन को प्रभु राम के चरण में। सर उठे तो हमे अयोध्या दिखाई दे।। इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता का आभार ज्ञापित किया। दो लोगो की घोषणा हुई कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला मंत्री रा ब द और मदन गोपाल सिंह चौहान सुरक्षा प्रमुख रा बजरंग दल। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष, मधुर सिंह
, शैलेंद्र बहादुर सिंह, अनिल ,राम रतन, रवि शंकर चौहान, सुनील कुमार, जितेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष रा बजरंग दल, कृष्ण कुमार उपाध्याय, शिवम चौहान, सचिन कुमार श्रीवास्तव जिला मंत्री,सुधीर कुमार जिला मंत्री अहिप, विवेक उपाध्याय जिला मंत्री, रूद्र प्रताप श्रीवास्तव विभाग उपाध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव नगर उपाधक्ष अहिप सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।












