पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने सौपा ज्ञापन
संकल्प सवेरा, जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में विकासखंड रामनगर से संबंधित सांसद मछलीशहर बी पी सरोज जी एवं विधायक मडियाहू डॉ. आरके पटेल जी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉo दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में 10 अगस्त से 15 अगस्त के बीच जनपद के सभी विधायकों एवम सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाना है ।
इसी क्रम में आज ब्लॉक इकाई रामनगर से ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह एवं ब्लॉक के शिक्षक जिला कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे। ज्ञापन कार्यक्रम में रविचंद्र यादव (जिला मंत्री), राजेश बहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह (मड़ियाहूं तहसील प्रभारी), डॉ राजेश पांडे, डॉ.रजी अहमद,
डॉ मनजीत यादव, राजेश यादव, महेंद्र प्रसाद, अतुल मिश्रा, ओम प्रकाश पटेल, शिव प्रकाश सिंह, प्रेम कुमार पटेल, उमेश यादव, शिवम तिवारी, संदीप कुमार यादव, मदनेस कुमार आदि शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।













