• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Various programs organized on the occasion of completion of 75 years of independence

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 14, 2023
in Jaunpur
0
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

संकल्प सवेरा, जौनपुर। तिलकधारी पी जी कॉलेज ,जौनपुर के प्रांगण में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है जिसके समापन के रूप में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम जो 09 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित होना है, के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए किया जाएगा l

राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के नागरिकों द्वारा सक्रिय भागीदारी की जा रही है एवं मिट्टी /दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी “मेरी माटी मेरा देश” के वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है l विगत वर्ष से लेकर अभी तक आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिलकधारी महाविद्यालय में अनेक कार्यक्रमों (संगोष्ठी, निबंध, क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण ,भूजल संरक्षण एवं रैली) का आयोजन किया गया

जिसमें आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की सेवा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं विभिन्न दिवसों पर कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और छात्र एवं छात्राओं को उनके बलिदान और योगदान के बारे में बताते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया । 09 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l

“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘अमृत कलश’ जो भारत वर्ष की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में है और जौनपुर जनपद के अमर वीर शहीदों एवं सेनानियों को श्रद्धांजलि के रूप में इस भू धरा की मिट्टी से भरा हुआ है, को अमृत वाटिका बनाने के लिए (प्रतीक स्वरूप ) तैयार किया गया( “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत देश भर में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंर्तगत भारत के प्रत्येक गांव से करीब 7500 कलशों में मिट्टी को लाया जाएगा, और इस मिट्टी का उपयोग राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका उद्यान को बनाने के काम में लिया जाएगा। इसके साथ ही शहीदों के नाम पर एक स्मारक भी बनाया जाएगा)।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा “मेरी माटी मेरा देश” जो आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के रूप में मनाया जा रहा है हम सभी को अपने राष्ट्र के प्रति पूरी निष्ठा एवं सम्मान की भावना के साथ-साथ कर्तव्य का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है और देश की आजादी में जिन वीरो ने अपनी आहुति दी थी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके वीरता और शौर्य को नमन करते हुए, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से भर देता है । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र/ छात्राओं एवं महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की l महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह एवं अनेक प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं ने इस अवसर पर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की l आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी /एनएसएस से जुड़े छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की l हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है. प्रत्येक भारतीय नागरिक का तिरंगे के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव एवं लगाव तथा सम्मान की भावना है और ये हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। 13 से 15 अगस्त के बीच मनाए जाने वाले”हर घर तिरंगा” आंदोलन में भारतवर्ष के नागरिकों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी /फोटो और “मेरी माटी मेरा देश” के अंतर्गत मिट्टी /दीपक हाथ में लेकर सेल्फी अपलोड की जा रही है।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ. माया सिंह (कार्यक्रम प्रभारी, आजादी का अमृत महोत्सव) के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रोफेसर वंदना दुबे, प्रोफेसर शशि सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ हरिओम त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट जितेश सिंह ,डॉक्टर जेपी सिंह, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह (महामंत्री शिक्षक संघ) मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर रीता सिंह, प्रोफेसर श्रद्धा सिंह, प्रोफेसर सुषमा सिंह,डॉक्टर नरेंद्र पाठक ( अध्यक्ष शिक्षकसंघ) डॉ मंजू ,डॉ शुभ्रा सिंह भारद्वाज ,डॉ आशा सिंह डॉ दीपशिखा सिंह, डॉ कुसुम पटेल, डॉक्टर कनक सिंह, डॉक्टर छाया सिंह एवं एनसीसी एनएसएस के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Previous Post

डिजिटल टैलेंट हंट शो OMG फेस ऑफ द ईयर सीजन 2 का आयोजन

Next Post

साम्प्रदायिक सोंच का परिणाम था भारत विभाजन:प्रो.राकेश 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
साम्प्रदायिक सोंच का परिणाम था भारत विभाजन:प्रो.राकेश 

साम्प्रदायिक सोंच का परिणाम था भारत विभाजन:प्रो.राकेश 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

जौनपुर की मिट्टी के लाल ने कर्मठता और जनसेवा से रचा देशव्यापी लोकप्रियता का इतिहस

July 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

रोहित यादव ने बढ़ाया जौनपुर और प्रदेश का मान : जगदीश सोनकर

July 7, 2026
पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानाध्यापक स्व राधे मोहन मिश्र की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

July 4, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.