• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

मलमास आज से शुरू, अगले 30 दिनों तक इन कार्यों को करने पर पाबंदी

Malmas starts from today, ban on doing these works for next 30 days

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 18, 2023
in Desh-Videsh, Life Style
0
मलमास आज से शुरू, अगले 30 दिनों तक इन कार्यों को करने पर पाबंदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मलमास आज से शुरू, अगले 30 दिनों तक इन कार्यों को करने पर पाबंदी

संकल्प सवेरा। मलमास इस साल सावन महीने के बीच में लग रहा है। मलमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मलमास महीने में भगवान पुरुषोत्तम यानी भगवान विष्णुजी की पूजा का खास महत्व होता है। हर तीन साल में अधिकमास यानी मलमास लगता है। इस साल 18 जुलाई से मलमास शुरू हो रहा है जो 16 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान कुछ कार्यों को करने की पाबंदी होती है। आइए आपको बताते हैं मलमास का महत्‍व और इस दौरान क्‍या करें क्या नहीं

मलमास महीने का महत्व
विष्‍णु पुराण में बताया गया है कि मलमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर आपके घर में वास करती हैं। घर में सुख-शांति का वास होता है। मलमास में भगवान पुरुषोत्तम की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को हर प्रकार के सांसारिक सुख भोग की प्राप्ति होती है। मलमास महीने की शरुआत में ही सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्योदय को नमस्कार करें। मलमास में 33 तुलसीदल से शालिग्राम भगवान का नित्य पूजन करना काफी पुण्य देने वाला माना जाता है। मलमास में रोजाना तुलसी के पेड़ पर दीपक जलाने से आपको धन की प्र‍ाप्ति होती है और आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है

क्यों मलमास नाम दिया गया
हिंदू धर्म की मान्‍यताओं के अनुसार मलमास के दौरान सभी पवित्र कार्य वर्जित माने गए हैं। माना जाता है कि अतिरिक्त होने के कारण यह मास मलिन माना जाता है। इसलिए इसे मलमास कहते हैं। हिंदू धर्म के पवित्र संस्‍कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृहप्रवेश, नई वस्तुओं की खरीद आदि आमतौर पर नहीं किए जाते हैं। इस मास का नाम मल मास पड़ गया है।

मलमास के दौरान क्‍या खाएं क्‍या नहीं
पुरुषोत्तम मास में भगवान श्रीकृष्‍ण, श्रीमद्‍भगवतगीता, प्रभु श्रीराम और भगवान विष्‍णु की उपासना की जा‍ती है। इस माह में पूजा करने का विशेष महत्‍व है। इस मास के दौरान जप, तप, दान से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इस मास में खाने-पीने की चीजों का बहुत महत्व है। इस माह में तमोगुणयुक्त पदार्थों का सेवन करना शास्त्रों में मना है। आइए जानते हैं इस माह किन-किन चीजों का अपनाएं और किन-किन चीजों से परहेज रखें

क्‍या खाएं
इस माह कोई भी व्यक्ति यदि गेंहू, चावल, मूंग, जौ, मटर, तिल, ककड़ी, केला, आम, घी, सौंठ, इमली, सेंधा नमक, आंवला आदि का भोजन करें तो उसे जीवन में कम शारीरिक कष्ट होता है। उक्त पदार्थ या उससे बने पदार्थ उसके जीवन में सात्विकता की वृद्धि करते हैं। अत: इस माह उपरोक्त पदार्थों का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।

क्या न खाएं
इस माह में उड़द, लहसुन, प्याज, राई, मूली, गाजर, मसूर की दाल, बैंगन, फूल गोभी, पत्ता गोभी, शहद, मांस, मदिरा, धूम्रपान, मादक द्रव्य आदि का सेवन करने से तमोगुण की वृद्धि का असर जीवनपर्यंत रहता है। अत: पुरुषोत्तम मास में इन चीजों का खान-पान वर्जित कहा गया है

Previous Post

“हिंदी हमारी संस्कृति को बचाए रखा है:हृदय नारायण

Next Post

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गोशाला की गायों के लिए एक ट्रक भूसा दान किया

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गोशाला की गायों के लिए एक ट्रक भूसा दान किया

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने गोशाला की गायों के लिए एक ट्रक भूसा दान किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा भव्य तीज महोत्सव संपन्न रितु सेठ बनी तीज क्वीन..

September 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.