सदर विधानसभा बसपा के अध्यक्ष बने धर्मेंद्र गुड्डू, अवनीश उपाध्यक्ष
जौनपुर,संकल्प सवेरा सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने धर्मेंद्र कुमार गुड्डू को अध्यक्ष व अवनीश यादव को उपाध्यक्ष बनाया है और इसकी जानकारी होते ही समर्थकों ने खुशी जताई।
बहुजन समाज पार्टी ने भी आगामी चुनाव को देखते हुए तेजतर्रार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपने शुरू कर दिया है ।जिसके क्रम में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव के निवासी पूर्व ग्राम प्रधान एवं एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार गुड्डू को सदर विधानसभा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया । जबकि हुसैनाबाद देहात गंगापट्टी निवासी अवनीश यादव सोनू प्रधान को उपाध्यक्ष बनाया है ,यह नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुश्री मायावती के निर्देश पर जिले के बसपा जिलाध्यक्ष सग्राम भारती ने किया और इस नियुक्ति पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह पूरे भरोसे निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा और
आगामी चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा । इस अवसर पर बसपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ मौजूद रहे।













