_ग्रीष्मावकाश 02 जुलाई तक बढ़ाया गया,,।

संकल्प सवेरा, जौनपुर। इस संबंध में आज बेसिक शिक्षा सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा आदेश जारी किया गया। उन्होंने आदेशित किया कि 2 जुलाई तक विद्यालय की साफ सफाई व अन्य व्यवस्था दुरुस्त करा लिया जाये।
इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में स्थानांतरण की प्रक्रिया गतिमान है, जिसके लिए हाई कोर्ट का निर्देश है कि स्थानांतरण की प्रक्रिया ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान होना चाहिए,
इसी वजह से प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए दुबारा ग्रीष्मावकाश बढ़ाने का आदेश सचिव महोदय द्वारा जारी किया गया है।












