डॉ रामसूरत मौर्य ने नईगंज वार्ड में सफाई का किया निरीक्षण

स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य के पति डॉ रामसूरत मौर्य द्वारा अपने टीम के साथ लगातार वार्डो में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा कर्मचारियों को साफ-सफाई में गति लाने के लिए निर्देशित किया।
संकल्प सवेरा, जौनपुर। नईगंज वार्ड में नाली सफाई का नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य के पति डॉ रामसूरत मौर्य ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को बारिश शुरू होने के पूर्व नाली की सफाई पूर्ण करने को कहा।
शुक्रवार को अध्यक्ष पति रामसूरत मौर्य ने नईगंज वार्ड में भाजपा सभासद राजेन्द्र मौर्य के साथ मंडी अहमद खा, सिटी स्टेशन, बाबाजी की कुटिया सहित पूरे नईगंज वार्ड में पैदल वार्ड में सभी सड़को व नाली सफाई का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि जलनिकासी एक अति आवश्यक कार्य है। जलनिकासी की सुचारू व्यवस्था के न होने से लोगों की दुकानों, घरों व आवागमन के रास्तों में पानी भर जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
श्री मौर्य ने कहा कि अपने घर को हम जिस तरह से साफ सुथरा रखते हैं ठीक उसी तरह हम अपने वार्ड को साफ रखे। इसी सोच को लेकर अगर व्यक्ति साफ-सफाई पर ध्यान दे तो निश्चित ही हमारा नगर स्वच्छ व सुंदर रहेगा। उन्होंने बताया कि वार्डों में चल रहे सफाई कार्य का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है
इस दौरान राज कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेश मौर्य भाजपा नेता रत्नेश मौर्य बच्चा,विमल मौर्य,कवींद्र मौर्य,विवेक मौर्य,विजय मौर्य,अभिनव मौर्य समेत आदि लोग रहे।













