अगवा करने में नाकाम बदमाशों ने किशोरी को किया घायल
संकल्प सवेरा,केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार की शाम को शौच के लिए निकली एक किशोरी को कुछ बदमाश अगवा करने का प्रयास किए। उसी समय किशोरी के परिवार से किसी के आने की वजह से बदमाश धारदार हथियार से किशोरी पर हमला करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है
गांव निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी बुधवार की देर शाम अपने घर से थोड़ी दूर बने शौचालय में अपनी चाची के साथ जा रही थी।
अंधेरा होने के कारण किशोरी की चाची टार्च लेने के लिए उसे वहीं छोड़कर अपने घर चली गईं। इसी बीच कुछ बदमाश आए और किशोरी का मुंह दबाकर पकड़ लिए। उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। उसी समय किशोरी की चाची वापस आ गई और आते ही टार्च जला दी। रोशनी हो जाने से अपने मंसूबे में नाकाम बदमाशों ने उसे धारदार हथियार से घायल कर दिया। किशोरी के चिल्लाने की
आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने घायल किशोरी को एक निजी अस्पताल में दिखाया। चौकी प्रभारी युगल किशोर राय का कहना है कि तहरीर मिली है और जांच पड़ताल की जा रही है













