• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

दुबई में होगी एपीएस स्पोर्ट्स विमेंस कबड्डी लीग, 16 जून को होगा ऐतिहासिक आगाज

APS Sports Women's Kabaddi League to be held in Dubai, historic debut on June 16

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 5, 2023
in Desh-Videsh
0
दुबई में होगी एपीएस स्पोर्ट्स विमेंस कबड्डी लीग, 16 जून को होगा ऐतिहासिक आगाज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

दुबई में होगी एपीएस स्पोर्ट्स विमेंस कबड्डी लीग, 16 जून को होगा ऐतिहासिक आगाज

पूरे हिंदुस्तान से कबड्डी के मैदान में उतरेंगी 120 महिला खिलाड़ी, 8 टीमों के बीच होंगे 31 रोमांचक मुकाबले – 12 दिन तक चलेगा अद्भुत आयोजन, भारत में तीसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है कबड्डी – यूरो स्पोर्ट्स और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर होगा विशेष प्रसारण

जयपुर,संकल्प सवेरा (राजस्थान) [भारत]: एपीएस स्पोटर्स द्वारा रोमांच से भरे बहुप्रतीक्षित कबड्डी इवेंट महिला कबड्डी लीग (डब्लूकेएल) का आयोजन यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में किया जा रहा है। यह देश का पहला विमेंस कबड्डी लीग है। जिसकी शुरुआत 16 जून की शाम 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी और इसके बाद 12 दिनों तक 31 मुकाबले होंगे। लीग में देश भर की 120 विमेंस कबड्डी प्लेयर अपने खेल का हुनर दिखाएंगी। सारे मुकाबले दुबई के शबाब अल अहली स्पोर्ट्स क्लब में होंगे, जो बेहतरीन खेल सुविधाओं के लिए दुनिया भर में एक खास पहचान रखता है।

गौरतलब है कि विमन्स कबड्डी लीग महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और कबड्डी खेलने की प्रेरणा देने की दिशा में महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी पहल है। इसे लेकर दुनिया भर के सारे खेल संगठन बेहद उत्साहित हैं। इसमें महिला खिलाड़ियों का मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति रखने वाले कोचेस द्वारा किया जाएगा। विमन्स कबड्डी लीग खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और इसे पसंद करने वाले खेल प्रेमियों के लिए एक उपलब्धि की तरह है जिससे महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को विश्वस्तरीय मंच मिलेगा और वे दुनिया भर में अपने हुनर को साबित कर सकेंगी। पंजाब और तमिलनाडु से शुरू हुआ यह खेल आज कनाडा, पाकिस्तान, ईरान जैसे कई देशों में प्रचलित है और दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

सिर्फ कबड्डी लीग नहीं, महिला सशक्तिकरण का अंतरराष्ट्रीय मंच
डब्लूकेएल की मैनेजमेंट टीम में खेल जगत के अनुभवी और नामचीन लोग शामिल हैं डायरेक्टर और सीईओ प्रदीप कुमार नेहरा ने कहा कि ‘हम इस इवेंट को लेकर बेहत उत्साहित है। यह सिर्फ एक कबड्डी लीग नहीं है बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक ऐसा मंच है जिससे महिला खिलाड़ियों को दुनिया भर में नाम कमाने का मौका मिलेगा। महिला सशक्तिकरण इसका सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है और इसी को पूरा करने के लिए भव्य स्तर पर रोमांचक कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। सारे मैच दुबई में होंगे, जिससे खिलाड़ियों और हजारों दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

विश्व प्रसिद्ध कोच और गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर सिखाएंगे बारीकियां
गरिमा चौधरी डब्लूकेएल की एमडी और सुरेंद्र कुमार ढाका व जयप्रकाश सिंह इसके डायरेक्टर हैं। यही नहीं आर.डी. कौशिक और महावीर सिंह टेक्निकल ऑफिसर, होशियार सिंह चीफ कोच, मोहन सिंह भामू चीफ रेफरी की भूमिका में इस इवेंट से जुड़े हुए हैं। भूपेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, जगदीश प्रसाद गढ़वाल, अमित जाखड़, रविता फौजदार कोच के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। फिजिकल एजुकेशन प्रोफेसर सीमा टकसाक कोच के रूप में मार्गदर्शन देंगी जबकि डॉ. नीति माथुर और डॉ. सोनाली कुशवाहा फिजियो की बारीकियां सिखाएगी। इनके अलावा प्रदीप नरवाल, संदीप नरवाल, मनिंदर सिंह और सुरेंद्र नाडा जैसे विश्व प्रसिद्ध और गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का समर्थन भी विमन्स कबड्डी लीग को मिल चुका है, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाना प्राथमिक लक्ष्य
ग्रामीण और छोटे शहरों की लड़कियों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें सक्षम बनाना डब्लूकेएल का प्राथमिक लक्ष्य है। पिछड़े क्षेत्रों की महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के ध्येय को केंद्र में रखकर महिला खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे नसिर्फ नई पीढ़ी मोटिवेट होगी बल्कि अपनी शंका और संकोच के दायरे से बाहर आकर अपनी खेल प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का साहस भी करेगी।

एपीएस स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट प्रमुख पार्टनर
एपीएस स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट डब्लूकेएल का प्रमुख पार्टनर है। एपीएस विश्वस्तरीय कंपनी है जो स्पोटर््स मैनेजमेंट, प्लानिंग और एक्जीक्यूशन की जिम्मेदारी संभालती है। खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को बेहतरीन सुविधा देना और दर्शकों को रोमांचक अनुभव देना इसका प्रमुख लक्ष्य है।

कबड्डी खिलाड़ी के लिए लगी 33 लाख रुपए की बोली
कबड्डी की बढ़ती लोकप्रियता और आकर्षण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में एक कबड्डी खिलाड़ी के लिए अब तक की सर्वाधिक बोली 33 लाख रुपए की लगाई
गई।

8 टीम, 31 मैच
डब्लूकेएल में 8 टीमों के बीच 31 मैच होंगे। इनमें राजस्थान रेडर्स, दिल्ली डायनामाइट्स, गुजरात एन्जिल्स, ग्रेट मराठा, हरियाणा हसलर्स, पंजाब पैंथर्स, उमा कोलकाता और बेंगलुरु हॉक्स शामिल हैं। हर एक टीम की अपनी ऐसी अकल्पनीय प्रतिभा, रणनीति और खासियत है जिसके कारण उसकी एक अलग पहचान है। हरविंदर कौर (सीनियर नेशनल कबड्डी प्लेयर, गोल्ड मेडलिस्ट) और मोती चंदन (नेशनल कबड्डी प्लेयर – एशियन गेम्स) जैसी बेहतरीन खिलाड़ी भी इस लीग की सफलता में अपना योगदान देंगी। प्ले ऑफ के बाद राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता होगी, जिससे चैंपियनशिप खिताब के लिए एक दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिलेगा।

विश्व स्तरीय सुविधाओं के बीच मुकाबलों का सीधा प्रसारण
डब्लूकेएल की मेजबानी दुबई का प्रतिष्ठित;शबाब अल अहली स्पोर्ट्स क्लब करेगा, जो खेल सुविधाओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां की वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर दर्शकों को कभी ना भूलने वाला अनुभव प्रदान करेगा। दुनिया भर के प्रशंसकों को मैच के हर रोमांचक पल का मजा देने के लिए दूरदर्शन स्पोर्ट्स, यूरो स्पोटर््स आदि पर लाइव कवरेज दिखाया जाएगा।

Previous Post

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

Next Post

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने जौनपुर के डॉ प्रदीप सिंह

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने जौनपुर के डॉ प्रदीप सिंह

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने जौनपुर के डॉ प्रदीप सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.