पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है – फादर पी विक्टर
विश्व पर्यावरण दिवस पर फादर ने विद्यालय में किया वृक्षारोपण
संकल्प सवेरा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीरत्न फादर पी विक्टर ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर फादर ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
यदि जीवन रक्षण करना है तो वृक्षारोपण अनिवार्य है।पर्यावरण संरक्षण के महत्व को पहचान कर ही हमारे पूर्वजों ने वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण हेतु इन्हें धार्मिक अनुष्ठानों से जोड़ दिया।पर्यावरण संरक्षण हेतु जल,वायु एवं मिट्टी की शुद्धता एवं संरक्षण जरूरी है।पेय जल की बर्बादी को रोकना होगा क्योंकि एक-एक बूँद जीवनदायक है।
इधर खबरों में केपटाउन शहर काफ़ी चर्चा में रहा जहाँ प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति करने में असमर्थता जता दिया है।यदि अब भी न चेता गया तो स्थिति भयावह हो सकती है।विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के पीछे भी यही उद्देश्य है कि हम जल,वायु आदि प्राकृतिक संसाधनों के महत्त्व को समझ सकें और उनका संरक्षण करें।
वृक्षारोपण के इस पावन अवसर पर विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












