प्रधानमंत्री के” मन की बात” देश की आवाज बन गया , स्वतन्त्रदेव
जलशक्तिमंत्री रविवार को कार्यकर्ताओ संग सुनी ,पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात”
सिकरारा,संकल्प सवेरा । प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री रविवार को जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ता रहे स्व राजबली यादव के बोधापुर गांव स्थित आवास पर पहुँचे,जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात ” के 101 वें संस्करण को कार्यकर्ताओ के साथ सुना।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के मन की बात देश की आवाज बन चुकी है।कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात वह नवाचार है जिसे विश्व के किसी अन्य प्रधानमंत्री ने नही किया है,
वीर सावरकर जी की जयंती पर उनके त्याग साहस व संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं हम सबको प्रेरित करती है।कबीर के दोहे के माध्यम से बताया कि बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है व्यक्ति और देश का विकास भी ठप पड़ जाता है भविष्य के जलसंकट को देखते हुए देश के प्रत्येक जिले में 75 अमृतसरोवरों के निर्माण कराने की बात कही। भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा जिलामंत्री प्रमोद यादव के बोधापुर गांव स्थित आवास पर “मन की बात” कार्यक्रम सुनने के लिए
बड़े पंडाल में एक बड़े एलसीडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी जहाँ जलशक्ति मंत्री स्वंतंत्रदेव सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ,सुरेंद्र सिंहानिया,राम सिंह मौर्य सहित जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।आयोजक प्रमोद यादव व उनके बड़े भाई पूर्व प्रधान महेंद्र प्रताप यादव “बालू” व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जलशक्ति मंत्री का स्वागत किये।इस मौके डॉ देवी प्रसाद सिंह,अरविंद सिंह नीरज मौर्य,राधेश्याम पाण्डेय,अवधेश सिंह,डॉ एसपी सिंह, संजय सिंह गुड्डू विजय यादव प्रधान,छोटेलाल यादव,प्रमोद उपाध्याय,ओपी प्रधान,रमेश सिंह,गोरख सिंह,पीयूष सिंह आदि सक्रिय रहे।आभार संजय यादव,श्रवण यादव व सुशील यादव ने ज्ञापित किया।













