कंप्यूटर सीखाने के नाम पर ठगे गये दर्जनो छात्र – छात्राए
सरायख्वाजा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग
सिद्धिकपुर में स्मार्ट वैल्यू के नाम से चल रहा है सेंटर
जौनपुर,संकल्प सवेरा ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर में कंप्यूटर सिखाने के नाम पर दर्जनो छात्रों ने ठगे जाने का आरोप लगाया । सरायख्वाजा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। छात्रों ने कहा है कि हजारों रुपए ठगे गए है और न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठेंगे।
जानकारी के अनुसार स्मार्ट वैल्यू नाम की एक कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर चलाया जा रहा है जहां छात्रों को कंप्यूटर व नेटवर्किंग शिक्षा सिखाने के नाम पर प्रति छात्र से 13 हजार 900 रूपया वसूला गया । छात्रों का आरोप है कि जब एडमिशन ले लेते हैं तो उनसे एक सप्ताह बाद कहा जाता है कि आप एक लोग को 3 लोगों को जोड़ना पड़ेगा। उसके बाद तब आप लोगों की शिक्षा का विस्तार होगा और तभी आप लोगों को महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्रों को 3 लोगों को जोड़ने का दबाव दिया गया तो छात्रों ने कहा कि हम लोगो से कंप्यूटर सिखाने के नाम पर ₹13900 वसूला गया है और प्रवेश लेते समय इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
तो छात्रों ने कहा कि या तो कंप्यूटर सिखाया जाएगा तो पैसा वापस कर दिया जाए। संस्था के जिम्मेदारों ने उनसे 3 लोगों को जोड़ेंगे तभी उनका पैसा वापस होगा। जिसके बाद पीड़ित छात्र छात्राए खुशी यादव, मनमोहन विश्वकर्मा ,सुरेखा प्रजापति, स्नेहा यादव ,आकाश विश्वकर्मा, रामकुमार ,सरोजा, चंद्रसेन, विष्णु यादव ने थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा को तहरीर देकर कंप्यूटर सेंटर पर कार्रवाई करने की मांग के साथ उनके हजारों रुपए वापस करवाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया इसमें हम जांच करेंगे। इस दौरान छात्रों ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती तो हम लोग जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।













