विकास के लिए चुनें सही प्रत्याशी:मंजू मोना सेठ
जौनपुर नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव का बिगुल बज चुका है. उम्मीदवार अब टिकट हासिल करने के लिए पार्टी की परिक्रमा कर रहे है. इस बार के नगर पालिका चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होगी. जिस वजह से पार्टियां युवा वोटरों को रिझाने में लगी हैं जौनपुर नगर पालिका सामान्य महिला के लिए निर्धारित है
संकल्प सवेरा जौनपुर सर्वविदित है कि किसी भी चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवार लोगों को विभिन्न प्रकार के लालच व लोक लुभावने वादे करके वोट ले लेते हैं। लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि जीतने के बाद वह पांच वर्ष तक नजर नहीं आते। इसलिए आम जनता के लिए सबसे अच्छा पहलू यही है कि चुनाव के दौरान विकास करने वाले उम्मीदवार को ही वोट दें, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। चुनाव के दौरान विभिन्न पार्टी उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले लालच से लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। जो उम्मीदवार लालच देकर आपकी वोट लेगा वह नगर पालिका का क्या विकास करेगा। संकल्प सवेरा की ओर से ‘सभी चुनें सही चुनें’ अभियान के तहत सोमवार को ऑनलाइन वोटर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जहां लोगो ने अपने तर्क इस तरह दिए।
संकल्प सवेरा सही प्रत्यासी चुनो अभियान
सही उम्मीदवार का चयन करें

॥ करिश्मा ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को किसी के लालच में आकर अपना वोट नहीं देना चाहिए। वोट के इस्तेमाल से हम सही उम्मीदवार का चुनाव कर सकते हैं। सही उम्मीदवार ही आपके शहर की कानून व्यवस्था, विकास, समस्याओं को दूर कर सकता है। जरूरी है कि वोट सही उम्मीदवार के लिए करें।
वोट देना सबका हक

॥ मनीषा चौहान ने कहा वोट देना सबका अधिकार है। हर व्यक्ति को अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। जो उम्मीदवार फैल रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कदम उठाए उस उम्मीदवार को ही अपनी वोट दें। हर व्यक्ति अपनी वोट का इस्तेमाल करके सही उम्मीदवार का चुनाव करे।
वोट से बदलाव

॥ चंदा निषाद ने कहा कि चुनाव आते ही सभी उम्मीदवार लोगों के घर घर तक पहुंच जाते हैं लेकिन जीतने के बाद ऐसे उम्मीदवार से मिलना भी मुश्किल हो जाता है। वोट के जरिये हम ऐसे उम्मीदवार का चुनाव कर सकते हैं जो भ्रष्टाचार, भ्रूण हत्या के अलावा लोगों की विभिन्न परेशानियों को दूर करे। संभव है कि हम अपने वोट से बदलाव ला सकते हैं।
नियमों की अनदेखी

॥ निशा चौहान ने कहा आज के समय में कुछ नेता ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।ऐसे उम्मीदवार को वोट नहीं देनी चाहिए जो लड़कियों की सुरक्षा के लिए कदम ही न उठाए। शहर की सड़कों का बुरा हाल है। जो सड़कों को ठीक नहीं करवा सकता उसे वोट नहीं देनी चाहिए। जो शहर का विकास करे उसे ही वोट डालो। साथ ही सही उम्मीदवार का चुनाव समझ कर करो।
महिला अत्याचार रोको
॥ आंचल निषाद ने कहा कि आज के समय में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है जिसको रोकना जरूरी है। अपना वोट ऐसे उम्मीदवार को दूंगी जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आश्वासन देगा। आज के यूथ को भी ऐसे ही उम्मीदवार को अपनी वोट देनी चाहिए। वोट से सही उम्मीदवार का चुनाव कर सकते हैं। सही उम्मीदवार को चुनें।
यूथ की सुने उसे वोट दो

॥ वंदना निषाद ने कहा वोट ऐसे उम्मीदवार को डालनी चाहिए जो आसानी से मिल सके। ताकि किसी भी समय उसे अपनी समस्या संबंधी बताया जा सके।
प्रोफाइल चेक करें

॥ मंगल चौहान ने कहा लोगों को देखना चाहिए कि आम चुनावों में उन्होंने पहले जिस उम्मीदवार को वोट देकर जितवाया था। उसने अपने मोहल्ले व छेत्र में कितना और कहां विकास किया है। उसके बाद ही अपनी वोट उसे डालें। अगर उसने शहर में कोई विकास नहीं करवाया फिर ऐसे उम्मीदवार को वोट नहीं डालनी चाहिए। अब ‘आप’ को वोट डालनी चाहिए।
नए चेहर आगे लाएं
॥ आनंद राजभर ने कहा की राजनीति में में बदलाव के लिए नए चेहरे को आगे लाना चाहिए। इसके लिए अब जरूरत है कि नए चेहरे को आगे लाकर जौनपुर नगर पालिका का विकास कराया जा सके। लोगों को चाहिए कि वह खुद ही सही उम्मीदवार को अपनी वोट डालें।
वोट का इस्तेमाल करें
॥ मंजू ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। वोट ऐसे उम्मीदवार को डालनी चाहिए जो समाज का विकास करे। चुनाव के दौरान हर उम्मीदवार वोट हासिल करने के लिए घर घर पहुंच जाता है।लेकिन बीते वर्षों में वह किसी भी व्यक्ति की परेशानी को हल करने के लिए नहीं मिलता। इसलिए सोच कर वोट दें















