आदर्श चुनाव आचार संहिता लगा
अधिकारी पालन करने हेतु सड़क पर उतरे
शाहगंज / जौनपुर नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में तहसील पुलिस एवं नगरपालिका प्रशासन दल बल के साथ सड़क पर निकल गयें।
आनन-फानन में रात आठ बजे जेसीज चौक से सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर होर्डिंग उतारा गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार समेत नगर पालिका कर्मचारियों समेत पुलिस बल मौजूद रहा।













