वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा चालान
शाहगंज / जौनपुर,संकल्प सवेरा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव में न्यायालय से वांछित चल रहे एक वांरटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा गया।
क्षेत्र के सबरहद मानपुर गांव निवासी फाकरे आलम पुत्र सुकुरुल्लाह न्यायालय में चल रहे मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। शनिवार की सुबह एसआई विजय सिंह गौड़, कांस्टेबल मुरलीधर यादव, ओमकार यादव ने मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।













