जौनपुर शाहगंज फोरलेन के लिए 15.11करोड़ स्वीकृत
संकल्प सवेरा। शाहगंज से जौनपुर के लिए फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस बात की जानकारी बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी।
फोरलेन शाहगंज व खेतासराय नगर के बाहर से होकर गुजरेगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य का शुरू कर दिया जाएगा। विंध्यधाम-मिर्जापुर से अयोध्या आराध्य प्रभु श्री राम की नगरी का रास्ता सुगम करने के लिए लुंबिनी लुंबीनी राज्यमार्ग घोषित किया।
इस राज्य मार्ग को 135 राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग का लिंक राष्ट्रीय राज्य मार्ग 135 ए कहा गया। इस मार्ग में मिर्जापुर से जौनपुर तक निर्माण का काम चल रहा है। जौनपुर से आगे अकबरपुर तक के फोरलेन निर्माण के काम को तीन भागों में बांटा गया है
जिससे जौनपुर से शाहगंज 135 ए पैकेज टू बताया गया। अब 135 ए पेकेज टू के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 1511.57 करोड रुपये की अनुमानित लागत को स्वीकृति प्रदान कर दी है












