महाशिवरात्रि पर महादेव की चीन से मुक्ति-महासंकल्प कराएगा बीटीएसएस

जौनपुर,संकल्प सवेरा। भारत तिब्बत समन्वय संघ देश भर में भगवान शिव शंकर के मंदिरों में मुक्ति महासंकल्प महाभियान चलाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के आयोजन करके शिव भक्तों में अलख जागरण करेगा कि जलाभिषेक करते समय स्वयं भगवान शिव से प्रार्थना करें कि वह तिब्बत में स्थित अपने मूल स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन के चंगुल से मुक्त कराने में हमारे संकल्प का मार्ग सुगम करें।
यह जानकारी देते हुए काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष राजीव झा ने बताया कि सनातनियों में इस बात को बताना जरूरी है कि उनके आराध्य शिव का मूल स्थान कैलाश-मानसरोवर, जहां वह स्वयं सपरिवार विराजते हैं, को चीन के चंगुल से मुक्त करने के लिए हम सब को लगना होगा।
इस काम में सफलता तभी मिलेगी जब हम स्वयं भगवान शिव से इस प्रयास को सफल कराने के लिए उन्हीं से इसका मार्ग सुगम करने की प्रार्थना करें। इस प्रार्थना से ही महादेव को भी महा संकल्पित कराएं।
प्रांत उपाध्यक्ष युवा रोहित सिंह ने कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ अर्थात बीटीएसएस तिब्बत को चीन से पूर्ण स्वतंत्र कराने के संघर्ष करने में प्राणप्रण से लगा हुआ है। इसी क्रम में हिंदुओं को जागृत करने के लिए तिब्बत भूमि में स्थित कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने में यह महाभियान चला रहा है।
जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना व जिला अध्यक्ष युवा आलोक यादव , जिला उपाध्यक्ष आलोक राजभर जिला महामंत्री राम सकल व जिला महामंत्री युवा के के मिश्रा , ने कहा कि स्थानीय तौर पर कई सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसमें कोई भी राष्ट्रभक्त-शिवभक्त आ सकते हैं।












