गैंगस्टर जितेंद्र यादव की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जिला प्रशासन ने आज एक भ़ू-माफिया व गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करीब तीन करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क कर लिया है। नगर में हुई कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप गया है। उक्त जमीन पर आलीशान होटल व मैरेज हाल का निर्माण किया जा रहा था।
गुरूवार की शाम एसडीएम सदर राजस्वकर्मियों व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सिटी स्टेशन के पास स्थित एक जमीन पर बन रहे होटल व मैरेज हाल को मुनादी करवाकर सील कर दिया। यह सम्पत्ति भू-माफिया व गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी जितेंद्र यादव की है। जितेंद्र यादव लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव का निवासी है वह लाइनबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है।
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले माफियाओं में हड़कंप मच गया है।













