डाल्हनपुर के विद्यालय के सहायक अध्यापक निलंबित
जौनपुर,संकल्प सवेरा । खंड शिक्षा कार्यालय करंजाकला डाल्हनपुर के सहायक अध्यापक किसी मामले में निलंबित कर दिया गया। निलंबित सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जानकारी के अनुसार सहायक अध्यापक जियालाल यादव डाल्हनपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है और यह विद्यालय करंजाकला बीआरसी के ऑफिस से जॉइंट है। उस दौरान लेखा विभाग का कर्मचारी वहां किसी मामले एनपीएस खुलवाने के लिए गया था। आरोप है कि जियालाल यादव के द्वारा इस पर बहस व
दुर्व्यवहार किया गया । मामले पर क्रम में सहायक लेखा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव की आख्या पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया और स्पष्टीकरण मांगा है । इस बारे में बीएसए डा गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी व लेखा अधिकारी के आख्या पर निलंबित किया गया है। और जिसकी जांच कराई जाएगी।













