संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव मे युवक की हत्या कर लाश को जला दी गई।युवक की लाश घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली है।
नारायणडीह गांव निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड शिक्षक रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ नन्कू यादव (23)की हत्या कर लाश को पुआल के सहारे जला दी गई।घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई जब किसी ने जले हुए शव को देखा।परिजनों के मुताबिक विनोद यादव (23)घर पर ही रहकर काम करता है।मंगलवार की रात को 8 बजे वह अपने कमरे मे सो रहा था।
रात 10 बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया।परिजनों ने सोचा कि वह अभी आजाएगा।परिजन भी सो गये सुबह उठे तो विनोद अपने बिस्तर पर नही था परिजनों का माथा ठनक गया वह खोजबीन करने लगे ।बुधवार की सुबह 8 बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास रामकुमार के बाग मे एक टिन शेड के नीचे जलाकर मारा गया है।परिजन बदहवास मौके पर पहुंचे देखा तो मृतक युवक विनोद यादव ही था हत्या की बात सुनकर गांव मे सनसनी फैल गई भारी भरकम भीड़ इकट्ठी हो गई।
थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि मामला क्या है।मौके पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनोंसे घटना की जानकारी ली।गांव मे सुरक्षा के तौर पर पुलिस को तैनात किया गया है।













