• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Desperate to get a glimpse of Rahul Gandhi, people gathered in Bharat Jodo Yatra

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 4, 2023
in Uttar Pradesh
0
राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter
 राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
संकल्प सवेरा भारत जोड़ो यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन है। मंगलवार शाम को बागपत के मवीकलां पहुंच गई थी। जिसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी नहीं आए थे जो सुरक्षा कारणों से लोनी से वापस दिल्ली चले गए थे। राहुल गांधी बुधवार सुबह ही पैदल मवीकलां पहुंच गए। वहीं अन्य सभी वरिष्ठ नेता, प्रदेश स्तरीय व स्थानीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता पहले से यात्रा के लिए तैयार थे। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुबह पांच बजे उठकर ही यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। यहां राहुल गांधी के पहुंचते ही यात्रा शुरू करा दी गई। राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा में सबसे आगे चलते रहे, जबकि उनके चारों तरफ कड़ी सुरक्षा का घेरा रहा। राहुल गांधी के साथ वहीं नेता चले, जिनके नाम पहले से तय किए गए थे।

कड़ाके की सर्दी में कम नहीं दिखा जज्बा
यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इसके बाद भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जज्बा कम नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी यात्रा में इतनी सर्दी के बाद भी टी-शर्ट पहनकर तेज चाल से चल रहे है तो अन्य नेता व कार्यकर्ता भी उनके साथ व पीछे तेजी से आगे बढ़ रहे है।

राहुल को देखने वालों की उमड़ रही भीड़
राहुल गांधी पहली बार बागपत आए है। इसलिए ही दोनों को देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। युवाओं में भी इनको लेकर काफी क्रेज दिख रहा है और उनकी हर कोई एक झलक चाहता है। युवाओं का कहना है कि राहुल बागपत आए है और यही उनको देखने का मौका है। अगर वह इस मौके को चूक गए तो पता नहीं दोबारा इस तरह का मौका मिलेगा या नहीं
भारत जोड़ो यात्रा में मवीकलां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जहां यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, भाजपा सरकार पर हमला किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा हमेशा धर्म और जाति के नाम पर तोड़ने की राजनीति करती है। वहीं, कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम कर रही है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस यात्रा से कोई वोट मांगने नहीं आया है। बल्कि इसका मकसद नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो की अपील करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाकर तोड़ने का काम किया है। उसके विपरीत कार्य करने के लिए यह यात्रा निकाली रही है। जिससे देश में रहने वाला हर व्यक्ति जोड़ा जा सके।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। जिसमें राहुल गांधी ने रोजाना, मजदूरों, गरीबों, किसानों एवं अन्य वर्गों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने नफरत की राजनीति को खत्म करने और प्यार मोहब्बत की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा को जिस मकसद से शुरू किया गया था, वह पूरा होता दिखाई दे रहा है

कांग्रेस ने किसानों के लिए काम किए : भाकियू

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जहां रालोद ने समर्थन दिया है, वहीं भाकियू पहले ही यात्रा में साथ रहने का ऐलान कर चुकी है। भाकियू नेताओं ने यात्रा में साथ रहने का कारण बताया कि कांग्रेस ने किसानों के लिए काफी काम किए हैं, इसलिए वे उनके साथ यात्रा में जुड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त यात्रा का जगह-जगह भाकियू नेता द्वारा स्वागत भी किया गया। वहीं, किसानों के दूसरे संगठन भाकियू भानू गुट ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं।

पहले कांग्रेस शासित राज्यों में वादे पूरे करें
कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार हैं, लेकिन वहां के किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। कांग्रेस ने राजस्थान में किसानों का दस दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। धरातल पर जाकर जनता के मुद्दों को समझना पड़ेगा, तभी यात्रा संपन्न होगी। -आशीष वरिष्ठ, जिलाध्यक्ष भाकियू भानू

Previous Post

बच्चों का बालमन कोरे कागज के समान:जिलाधिकारी

Next Post

यूपी सरकार की विशेष याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
पिता की प्रॉपर्टी में बेटी का हर हाल में आधा हिस्सा होगा

यूपी सरकार की विशेष याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.