साधु सन्तों का सम्मान समारोह किया गया आयोजित
संकल्प सवेरा जौनपुर मछलीशहर विकास खंड के राम जानकी मंदिर मठ तिलौरा में मठ के मठाधीश रविंद्र महाराज देवनीकर की ओर से साधु संतों का भव्य सम्मान समारोह पहली जनवरी 2023 को आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम दोपहर 2:00 बजे सुंदरकांड का पठन हुआ। शाम 5:00 से 6:00 तक सभी साधु संतों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सभी साधु संत भजन में मग्न होकर इस तरह नाचने -गाने लगे मानो साक्षात भगवान का प्रत्यक्षीकरण हुआ हो। शाम 7:00 बजे विविध प्रांत के तीर्थ क्षेत्र जैसे उज्जैन
,चित्रकूट ,केदारनाथ ,बद्रीनाथ,हरिद्वार , प्रयागराज और काशी से आए हुए साधु संतों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आखिरी चरण में महाप्रसाद के रुप में भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में सबसे बड़ा आर्थिक सहयोग ग्राम पंचायत चौकी खुर्द के रघुवर – लल्लू यादव और ग्राम पंचायत बामी के फूलचंद सरोज ने किया। इस कार्यक्रम में आस- पास के गांवों के भक्तगण और आश्रम से सटे वनवासियों ने सहयोग और सहभोज किया।













