• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

राहुल के बाद यात्रा पर निकलेंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi will go on tour after Rahul

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 18, 2022
in Uttar Pradesh
0
कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची,उन्नाव के माखी कांड की पीड़िता की मां
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

राहुल के बाद यात्रा पर निकलेंगी प्रियंका गांधी,

बीजेपी बोली- भाई ने देश विरोधी ताकतों को जोड़ा अब बहन करेगी शेक हैंड

संकल्प सवेरा Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान में सेना और प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक बयान देकर एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ चुके हैं। अब बिहार में नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हाथ से हाथ जोड़े यात्रा निकालने वाले हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra ) की शुरुआत की थी। 155 दिन के अपने इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई राज्यों से होते हुए राजस्थान पहुंचे हैं। बता दें कि राहुल गांधी की यह यात्रा 3750 किलोमीटर की होगी, जिसके तहत वह फरवरी में कश्मीर पहुंचकर इस यात्रा को समाप्त करेंगे। राहुल गांधी के इस यात्रा पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला करते हुए कि इसे ‘भारत तोड़ो यात्रा’ की संज्ञा दे चुके हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के उसका नाम प्रायश्चित यात्रा रखना चाहिए था क्योंकि राहुल गांधी के पूर्वजों ने भारत को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गौरतलब है कि कि अपनी यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी ने सेना और प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी भी कर चुके हैं।
‘हाथ से हाथ’ जोड़ो यात्रा करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी 2023 को कश्मीर में समाप्त होगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक कुमार गगन ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देश के सभी जाति धर्म और समाज के हर तबके के लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी जारी है जो 26 जनवरी 2023 को कश्मीर में राहुल गांधी के संबोधन के साथ समाप्त होगी। कांग्रेसी प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी की भारत यात्रा के दौरान जिस तरह का जुड़ाव देश के लोगों ने दिखाया है। यह स्पष्ट करता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी की सरकार से खुश नहीं है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और समाज में फैलते एक दूसरे के खिलाफ नफरत की जहर से लोग परेशान हो चुके हैं। इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समाप्त होने के तुरंत बाद प्रियंका गांधी देशभर में ‘हाथ से हाथ’ जोड़ो यात्रा पर निकलने वाली है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक गगन ने बताया कि गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2023 को कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 27 जनवरी 2023 को नई दिल्ली से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगी। कांग्रेसी प्रवक्ता ने यह भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह थे। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी 27 जनवरी को दिल्ली में हाथ से हाथ जोड़े यात्रा की शुरुआत करने के बाद पहले फेज में तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित यात्रा में शामिल होंगी। अशोक गगन ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की अवधि 50 दिनों की होगी। इस यात्रा में प्रियंका गांधी हर राज्य के राजधानी में होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश सिंह राठौड़ ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर पटना के सदाकत आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर अहम बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास भी विशेष रुप से शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर राज्य से बूथ स्तर तक संचालित की जाएगी। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्तागण पंचायतों से लेकर प्रखंड और बूथ से लेकर जिला एवं राज्यस्तर पर पदयात्रा करेंगे। इसके साथ ही हाथ से हाथ जोड़े यात्रा की तैयारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी द्वारा निकाले जा रहे हाथ से हाथ मिलाओ यात्रा पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी के पूर्व विधायक के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किस तरह के लोग शामिल हुए यह पूरे देश में देख लिया। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली लड़की को राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान गले से लगा लिया। टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य कन्हैया कुमार राहुल गांधी के यात्रा में भी सक्रिय हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा, दरअसल यह जानने की कोशिश है कि भारत विरोधी लोग किस इलाके में बसते हैं ताकि कांग्रेस वहां अपनी पैठ बना सके। प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने हमेशा देश विरोधी बातें की है। और अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय सेना के शौर्य पर भी अपमानजनक टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी असल में देश विरोधी ताकतों को जोड़ रहे हैं अब उनकी बहन प्रियंका गांधी उन्हीं देश विरोधी तत्व के साथ हाथ मिलाकर भारत तोड़ो की मुहिम को ही आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

Previous Post

भाजपा सरकार में महिलाओं का बजट हो गया शून्य :अंजू यादव

Next Post

युवाओं के समग्र विकास के लिये परम्परागत भारतीय खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत: कुलपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अंधेरे में डूबा जौनपुर शहर , सायरन बजाकर मॉक ड्रिल लआग हुए सतर्क 

अंधेरे में डूबा जौनपुर शहर , सायरन बजाकर मॉक ड्रिल लआग हुए सतर्क 

January 23, 2026
नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

January 23, 2026
समाजवादी विचारों ने उन्हें बनाया छोटे लोहिया और SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास: राममूर्ति वर्मा

समाजवादी विचारों ने उन्हें बनाया छोटे लोहिया और SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास: राममूर्ति वर्मा

January 22, 2026
प्रो. प्रमोद कुमार यादव को  मिला अल्ट्रासोनिक सोसायटी ऑफ इंडिया का प्रतिष्ठित “डॉ. एस. पार्थसारथी मेमोरियल अवार्ड” 

प्रो. प्रमोद कुमार यादव को  मिला अल्ट्रासोनिक सोसायटी ऑफ इंडिया का प्रतिष्ठित “डॉ. एस. पार्थसारथी मेमोरियल अवार्ड” 

January 22, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अंधेरे में डूबा जौनपुर शहर , सायरन बजाकर मॉक ड्रिल लआग हुए सतर्क 

अंधेरे में डूबा जौनपुर शहर , सायरन बजाकर मॉक ड्रिल लआग हुए सतर्क 

January 23, 2026
नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

January 23, 2026
समाजवादी विचारों ने उन्हें बनाया छोटे लोहिया और SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास: राममूर्ति वर्मा

समाजवादी विचारों ने उन्हें बनाया छोटे लोहिया और SIR कार्य में समाजवादी PDA प्रहरी कर रहे गंभीर प्रयास: राममूर्ति वर्मा

January 22, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अंधेरे में डूबा जौनपुर शहर , सायरन बजाकर मॉक ड्रिल लआग हुए सतर्क 

अंधेरे में डूबा जौनपुर शहर , सायरन बजाकर मॉक ड्रिल लआग हुए सतर्क 

January 23, 2026
नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

नेताजी का योगदान स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है: कुलपति प्रो. वंदना सिंह

January 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.