कड़ी मेहनत और शिक्षा से होगा विकास : हरिबंश सिंह
शिक्षा ही विकास की कुंजी है : शशि मोहन सिंह
जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष को किया सम्मानित

संकल्प सवेरा,जौनपुर। राजीव गांधी कॉलेज आर्ट कॉमर्स एंड साइंस वासी न्यू मुंबई में आयोजित वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में साईं नाथ एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद ने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ही आने वाले समय मे भारत को आगे ले जाएंगे। छात्रों को संबोधित करते हुए जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है।
इस मौके पर पूर्व सांसद के आमंत्रण पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम रामदयाल द्विवेदी कोषाध्यक्ष पत्रकार संघ देवी सिंह ब्यूरो चीफ वास्तविक समाजवाद जौनपुर सभाजीत द्विवेदी प्रखर कवि एवं राणा सिंह व विमलेश सिंह को सम्मानित किया गया। बताते चलें कि जनपद निवासी पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह शिक्षा प्रेमी हैं।
जौनपुर से लेकर मुंबई तक कई शिक्षण संस्थानों का संचालन इनके द्वारा किया जा रहा है। जौनपुर में कई विद्यालय और कॉलेज चला रहे है जिसमे कम फीस ली जाती है ताकि गरीब और निर्बल के बच्चे भी शिक्षा उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके।

















