संकल्प सवेरा,जौनपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर में दिनांक 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर नलीन मिश्रा टीडी कॉलेज जौनपुर इन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा के बारे में बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है
यदि हम स्वच्छ अपने आप को रखें और अपने अगल-बगल वातावरण को भी स्वच्छ बनाएं तो बहुत सारी बीमारियों से हम कोसों दूर रहेंगे डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर वैज्ञानिक प्रसार ने बताया कि जैसे प्रतिदिन हम अपने शरीर को स्वच्छ रखते हैं उसी तरह अपने घर अपने घर के अगल-बगल सभी स्थानों को साफ सफाई करने पर बल दिया राजीव कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने सफाई अभियान के अंतर्गत एक्शन प्लान जो बनाया गया है
उसके बारे में सब को जागरूक किया कि किस दिन कौन सा कार्य सफाई के लिए हमें करना है इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य वैज्ञानिक गढ़ डॉ रूपेश सिंह के द्वारा सफाई प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा किया
डॉ लाल बहादुर गौड़ ने जल को स्वच्छ रखना वह जल दोहन रोकने वह जल संचित करने के बारे में बताया तथा फसल अवशेष प्रबंधन पर भी प्रकाश डाला हरिओम वर्मा ने किसानों को स्वच्छता से हमे क्या लाभ है और स्वच्छ रहने से हमारा मन मस्तिष्क दोनों का विकास होता है व हम सभी स्वस्थ रहते है इस कार्यक्रम में लगभग 65 लोगों ने प्रतिभाग किया मंच संचालन डॉ राजीव सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरिओम वर्मा ने किया 1












