जौनपुर,संकल्प सवेरा। नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर प्रशासन को 125 आपत्तियां मिली हैं। जांच के बाद सभी आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। अब कयास यह लगाए जा रहे हैं कि अनंतिम सूची पर ही मुहर लग जाएगी
नगर निकायों के वार्डों में आरक्षण संबंधी सूची एक दिसंबर को जारी की गई थी। इसके बाद शुक्रवार तक 10 नगर पंचायतों से 125 आपत्तियां प्राप्त हुईं। जांच के बाद प्रशासन ने सभी को खारिज कर दिया। ऐसे में शासन को कोई संशोधित सूची नहीं भेजी गई।
नगर पंचायत मड़ियाहूं और रामपुर में कोई आपत्तियां नहीं आईं। नगर पालिका परिषद जौनपुर में 46, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में तीन, नगर पालिका शाहगंज में 14 आपत्तियां प्रशासन को मिली हैं। वहीं, नगर पंचायत मछलीशहर में 13, नगर पंचायत बदलापुर में नौ, नगर पंचायत जफराबाद में 18, नगर पंचायत कचगांव में सात, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में छह, नगर पंचायत केराकत में छह, नगर पंचायत खेतासराय में तीन आपत्तियां आई हैं। शिकायत करने वालों का कहना था कि वार्डों का आरक्षण मानक के अनुरूप नहीं किया गया है
, जिससे वह चुनाव लड़ने से वंचित हो गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुरूप आरक्षण तय किया गया था। ऐसे में आरक्षण संबंधी प्राप्त सभी आपत्तियां खारिज कर दी गई हैं। इसलिए पहले से तैयार सूची में किसी प्रकार के संशोधन की जरूरत नहीं












