• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सरदार पटेल देश के ऐसे जननायक थे जिनका लोहा पूरा विश्व मान रहा है:पप्पू माली

Sardar Patel was such a people's leader of the country whose iron is being recognized by the whole world: Pappu Mali

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 15, 2022
in Jaunpur
0
सरदार पटेल देश के ऐसे जननायक थे जिनका लोहा पूरा विश्व मान रहा है:पप्पू माली
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर,संकल्प सवेरा । अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में आज दिनांक 15 दिसंबर गुरुवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 72 वें परिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल की अध्यक्षता में एक शांति पाठ पार्टी कार्यालय पर किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सरदार पटेल ,भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर तथा पार्टी के संस्थापक यशःकायी डॉ सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सरदार पटेल देश के ऐसे जननायक थे जिनका लोहा पूरा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व आज मान रहा है।

उन्होंने कहा कि यह उन्हीं की देन है कि जब देश छोटे-छोटे खंडों में विभाजित था और एक राष्ट्र के रूप में एक कच्चे धागे में पिरोया हुआ था ।राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध साली बनाने और सर्वांगीण विकास के चरमोत्कर्ष पर स्थापित करने में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम पूर्व उप प्रधानमंत्री पूर्व गृह मंत्री, किसानों के मसीहा, सरदार पटेल के नाम से विश्व विख्यात भारतीय गणराज्य के जनक और संस्थापक, महान अधिवक्ता, महान राजनीतिज्ञ, लोकनायक, भारतीय राजनीति के प्रवर्तक, सरदार पटेल ने राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम योगदान दिया।उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्वतंत्र और एकीकृत राष्ट्र बनाने में उनका अद्वितीय योगदान रहा।

1947 के भारत-पाक युद्ध में गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। 1918 में खेड़ा संघर्ष उनका पहला और बड़ा योगदान था।वह ऐसे महान राजनेता थे जिन्होंने गुजरात में किसानों को कर से राहत दिलाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत को झुकाया। बारडोली सत्याग्रह में उनके ऐतिहासिक योगदान को भारतीय इतिहास का सबसे अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि वह एक अद्वितीय अद्भुत व्यक्तित्व थे जिन्होंने गुजरात में किसानों का नेतृत्व करके ब्रिटिश सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और अंततः ब्रिटिश हुकूमत को किसानों की मांग को स्वीकार करना ही पड़ा।इसी ऐतिहासिक उपलब्धि ने उन्हें सरदार की उपाधि से विभूषित किया । वह एकमात्र ऐसे महान राष्ट्र निर्माता थे जिन्होंने 562 रियासतों का एकीकरण किया ।उन्हें 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।

आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी की सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सरदार बल्लभ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चल करके उनके सपनों को साकार करके जमीनी धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं जिसे आज पूरा देश समझ रहा है। गरीबों, पिछड़ों और कमेरों के मसीहा सरदार पटेल के संघर्ष की लड़ाई को आगे बढ़ाती हुई और ऐसे महामानव की गरीबों के उत्थान की जो सोच थी आज वास्तव में दबे, कुचले, पिछड़े, वंचित समाज और दलितों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रही हैं। जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए हमारे कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरी तरह से कमर कस चुके हैं।

शीघ्र ही आरक्षण चार्ट आचार संहिता लागू होते ही हमारी पार्टी प्राप्त आवेदन के अनुसार सभी नामों पर विचार विमर्श करेगी। टाउन एरिया, नगर महापालिका एवं सभासद के सभी वार्डों से पार्टी अपना कैंडिडेट 25 दिसंबर तक घोषित कर देगी। जनपद के सभी नगर पालिका, टाउन एरिया की सभी सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी। हमारी पार्टी अत्यंत मजबूती के साथ निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी और अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने का काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मान सिंह पटेल ने किया।

मौके पर लाल प्रकाश पाल, अनिल जायसवाल, मानसिंह ,सूरज पटेल, डॉ मनीष यादव ,जयप्रकाश पटेल, राम सुंदर पटेल ,दान राज पटेल,राम सुंदर गौड़, अंबिका प्रसाद मौर्य, रामधनी पटेल, जगदीश पटेल, रामपति प्रजापति, राम सामुझ गौतम ,रजनीकांत वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Previous Post

बचपन से ही लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कड़ी मेहनत करते आए थें:लालबहादुर

Next Post

छह माह पूरे कर चुके बच्चों का हुआ अन्नप्राशन संस्कार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
छह माह पूरे कर चुके बच्चों का हुआ अन्नप्राशन संस्कार

छह माह पूरे कर चुके बच्चों का हुआ अन्नप्राशन संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.