पैपराजी के कैमरे उन्हें घेर लेते हैं और धक्का-मुक्की करने लगते हैं। जिसके बाद तेजस्वी काफी घबराई हुई…
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड चीखते चिल्लाते मीडिया पर गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। दरअसल तेजस्वी हाल ही में नायका के ब्यूटी अवॉर्ड में पहुंची थी इस बीच तेजस्वी की फोटो और वीडियो लेने की होड़ में पैपराजी के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद तेजस्वी के बॉडीगार्ड को गुस्सा आ गया
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी इवेंट के बाद बाहर आ रही होती हैं कि पैपराजी के कैमरे उन्हें घेर लेते हैं और धक्का-मुक्की करने लगते हैं। जिसके बाद तेजस्वी काफी घबराई हुई दिखाई दे रही हैं। इस बीच तेजस्वी के बॉडी गार्ड स्थिति संभालने के लिए आगे आते हैं और पैपराजी को हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी का एक बॉडी गार्ड वीडियो में बोलता सुनाई देता है, मैं अभी मारुंगा पकड़ के। सोशल मीडिया पर लोग पैपराजी की इस हरकत को लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, हद है













