समाजसेवी डॉ अमर बहादुर यादव ने परिजनों की की आर्थिक मदद
मछलीशहर,संकल्प सवेरा जौनपुर स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत इस्मइला में समाजसेवी डॉ अमर बहादुर यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर की आर्थिक मदद। दुख की इस घड़ी में डॉक्टर अमर बहादुर यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर की आर्थिक मदद और हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।
ज्ञातव्य हो विगत दिनों पहले सुरेश सरोज के मढ़ई में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई थी। जिसमे मढ़ई में रखा हुवा खाद सामग्री, ठंड के कपड़े, आदि चीजें जलाकर राख हो गई थी । आज डॉक्टर अमर बहादुर यादव ने ग्राम प्रधान मनोज यादव के साथ पीड़ित व्यक्ति के आवास पर पहुंचकर आर्थिक मदद कर आइंदा भी हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन । इस मौके पर प्रधान सहित काफी लोग उपस्थित रहे।













