कौशल विकास मिशन के बच्चों को बाटा गया ड्रेस

संकल्प सवेरा सुजानगंज (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के गुवांवा भीलमपुर पीजी कॉलेज में संचालित कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश के अध्ययनरत छात्र /छात्राओं को निशुल्क ड्रेस वितरण किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ऐसे सरकार द्वारा कोर्स चलाने से इस योजना से गरीबों के बच्चों को मजबूती मिलती है, यह कोर्स यहाँ चलाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है, इस कार्य के लिए विद्यालय परिवार की सराहना करता हूं आने वाले समय में यह मील का पत्थर बनकर साबित होगा,
विशिष्ट अतिथि आईपीएस शालू सोनी ने अपने संबोधन में बताया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,यदि लक्ष्य बनाकर परिश्रम किया जाय तो निश्चित ही सफलता मिलती है, मैं भी एक साधारण परिवार से हू, परिवार में ही रहकर कठिन परिश्रम कर आज जो सफलता मिली है वह आप लोगों के सामने हैं, शिक्षा से ही चमत्कार किया जा सकता है,
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कॉलेज के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक द्वारा मुख्य अतिथि एवं विस्तृत का भव्य स्वागत किया गया, कालेज के प्रबंधक डॉ, रमाशंकर सिंह, कौशल विकास मिशन के मैनेजर शहीद खान,
कौशल विकास मिशन के व्यस्थापक सुरेश चंद्र गुप्ता, चिंटू सिंह, अनिल सिंह फौजी प्रधान, राजेश जयसवाल, हरिशंकर उपाध्याय प्रधान, राधेश्याम यादव प्रधान, पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह, समर बहादुर सिंह प्रधान, सूबेदार सिंह, एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे|












