मलमास 16 दिसम्बर से शुरू, मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम
16 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही धनु मलमास (खरमास) शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित निलेश शास्त्री ने बताया कि मलमास और अधिकमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके चलते मलमास लगते ही फिर से शादी—ब्याह आदि मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। 14 जनवरी को रात 8 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसके बाद ही फिर से शादी—ब्याह मांगलिक कार्य शुरू हो पाएंगे













