आदर्श श्रीबासुदेव इंटर कालेज मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
मड़ियाहूं,संकल्प सवेरा । रामनगर विकास खण्ड के बिजयगिरी न्याय पंचायत के आदर्श श्रीबासुदेव इंटर कालेज गुतवन मे आज विज्ञान प्रदर्शनी मेला व खाने का स्टाल का आयोजन किया गया ।विज्ञान प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य श्री कमला प्रसाद सिंह ने किया।विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद सिंह व सत्य प्रकाश मिश्रा प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा द्वारा सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी मेले का शुभारम्भ किया
,मेले मे बच्चों द्वारा विभिन्न माडलों का काउंटर लगाया ,जिसमे कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा व आदर्श वासुदेव इंटर कालेज के बच्चों ने प्रदर्शनी मे प्रतिभाग किया। चाय स्टाल,पानी पुरी , पकौड़े ,फल व मिठाई तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों की दुकानों को बच्चों द्वारा सजाया गया जिसको खरीदने बच्चों की पूरी भीड़ खरीदारी करती दिखी ।
जिसमें बच्चों मे अति उत्साह दिखा।बच्चों के द्वारा कूपन के माध्यम से काफी खरीदारी की गयी।बच्चे इस प्रदर्शनी को देखकर काफी उत्साहित दिखे। विभिन्न विद्यालय से भी काफी बच्चे प्रदर्शनी को देखने आये।
इस अवसर पर सुरेश सोनकर ,सर्वेश सिंह ,नरेंन्द्र प्रताप सिंह ,ध्रुव राज यादव ,दुर्गा प्रसाद सिंह,अजय सिंह,व चन्द्र शेखर, गुलशन कुमार, व अन्य लोग मौजूद रहे।













