संकल्प सवेरा गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य की 89 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। पहले घंटे में लगभग पांच फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। कई पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गया था। अभी भी पोलिंग बूथ के बाहर लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
#WATCH | Amreli: Congress MLA Paresh Dhanani leaves his residence, to cast his vote, with a gas cylinder on a bicycle underscoring the issue of high fuel prices.#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/QxfYf1QgQR
— ANI (@ANI) December 1, 2022
गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के 19 जिलों में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में 70 महिलाएं और 339 निर्दलीय हैं। 89 सीटों में से 14 अनुसूचित जनजाति और सात दलितों के लिए आरक्षित हैं
पोरबंदर में मतदान केंद्रों के बाहर लाइन
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हैं।.jpg)
विधानसभा अध्यक्ष ने भी किया मतदान
Gujarat Chunav 2022: गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के रावलवाड़ी प्राथमिक स्कूल में वोट डाला।.jpg)
क्रिकेटर Ravindra Jadeja की अपील
भारतीय टीम के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर के पोलिंग स्टेशन पर मतदान किया। रवींद्र की पत्नी रिवाबा को भाजपा ने जामनगर नॉर्थ सीट से टिकट दिया है। वोट डालने के बाद रवींद्र ने कहा कि मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला
अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने बताया क्यों नहीं लड़ा चुनाव
रिवाबा जडेजा ने किया मतदान
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने मतदान किया।.jpg)












