करंट की चपेट में आकर अधेड़ युवक की मौत
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर का मामला
करंजाकला,संकल्प सवेरा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव में घर के पीछा जमा पानी निकाल रहे एक अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई।यह हादसा पानी में तार टूटकर गिरने की वजह से हुआ है।
जपटापुर गांव निवासी मोहम्मद अजहर 55 वर्ष बुधवार के सुबह घर के पीछे बने गड्ढे में जमा पानी निकालने के लिए पहुंचे। पानी में जैसे उन्होंने हाथ लगाया पहले से गड्ढे में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था।और वह चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे l
।लेकिन किसी ने उसको बाहर निकालने का साहस नहीं जुटा सके।ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि घर के पीछे जमा पानी में विद्युत करंट प्रवाहित था। जिसकी चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई।













