जनपद स्तरीय खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
मड़ियाहूं,संकल्प सवेरा । रामनगर विकास खण्ड के बिजयगिरी न्याय पंचायत के परिषदीय स्कूल जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे कबड्डी वर्ग मे उप विजेता रही टीम को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुतवन द्वितीय मे सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान पर रही।जिनमे बालिकाओं में खुशी पटेल,शिवानी कहार,खुशबू पटेल,चाँदनी पटेल,सौम्या, शिवानी पटेल,बिन्दू पटेल,सेजल यादव ने बहुत ही अच्छे ढंग से खेल कर जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किये।जनपद स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
उप विजेता छात्राओं को ग्राम प्रधान रवि यादव तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री सत्य प्रकाश मिश्र व संजय सिंह नोडल शिक्षक संकुल तथा राजेश मिश्रा ने.पुरस्कार वितरित किया।क्रीड़ा प्रभारी सरोज सिंह , निलेश चौबे ,अखिलेश यादव के अथक प्रयास से बच्चियों को यह उपलब्धि प्राप्त किये।आज के कार्यक्रम का मनोज चौबे जी ने संचालन किया।
इस अवसर पर नन्हे लाल मौर्य, हरिश्चंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव ,जटाशंकर मिश्र ,जयहिंद वर्मा, नन्दलाल यादव,ध्रुव राज यादव,सुरेश सोनकर वशीम अली,राजेश संत सिंह ,चन्द्र शेखर , व अन्य लोग मौजूद रहे।












