मछलीशहर रोजगार मेला में 748 योग्य अभ्यर्थियों का चयन
जौनपुर,संकल्प सवेरा । मछलीशहर के फौजदार इंटर कालेज परिसर में बुधवार को जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें कुल 2625 पदों के सापेक्ष विभिन्न कम्पनियों में नौकरी के लिए 4732 अभ्यर्थियों ने अपना पंजाकरण कराया जिसमें 32 कम्पनियों ने 748 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज के हाथों 50 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

रोजगार मेला में सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों की समस्या को लेकर गंभीर है। रोजगार देने के लिए कम्पनियों से वार्ता कर मेले के माध्यम से अवसर दिया जा रहा है। जिन युवकों का चयन नहीं हो सका है, वे निराश नहीं हों, उन्हें भी शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी। इसके पूर्व भाजपाके मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल और महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसी क्रम में सांसद ने ब्लाक में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी और प्रमाणपत्र दिया। कार्यक्रम के संयोजक जिला सेवायोजनअधिकारी राजीव सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
समारोह में अभ्यर्थियों को बैंको और एलआईसी के अधिकारियों ने भी रोजगार के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा नेता राकेश
नीतीश जायसवाल, बीडीओ सचिन कुमार, प्रवीण कुमार तिवारी, रिचा सिंह, प्रधानाचार्य राजेश दूबे, प्रबंधक जायसवाल, संतोष जायसवाल, कौशल विकास के एमआईएस मैनेजर शिबम सिंह,ममता पांडे,उद्योग विकास संस्थान से राजीव पाठक,डी यूनिक एजुकेशनल सोसाइटी से अजीत यादव,सुरेंद्र यादव,संजीव सिंह आदि रहे।












