गरीबो के पक्ष में भाजपा सरकार लेती है फैसला:सुनील यादव
करंजाकला,संकल्प सवेरा। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आज ब्लॉक सभागार करंजाकला में प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सुनील यादव ने आवास की चाभी और प्रमाण पत्र वितरण किया।
सिद्धिकपुर स्थित करंजाकला ब्लॉक मुख्यालय सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी और प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित सीएम आवास योजना कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों को दिखाया गया तथा भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख करंजाकला सुनील यादव ने अपने हाथों 4 लाभार्थी को आवंटित आवाज की चाबी सौंपी और 28 लाभार्थियों को आवास आवंटित प्रथम किस्त का प्रमाण पत्र वितरित किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख करंजाकला सुनील यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से गरीबों की मसीहा और गरीबों के पक्ष में फैसला लेती आई है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है की हर गरीब व्यक्ति को रहने के लिए घर मिले और इस कल्याणकारी योजनाओं से आज भाजपा सरकार का यह लक्ष्य धरातल पर देखने को मिल रही है। हर गरीब के पास पक्का घर होने का सपना साकार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के लिए शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश का विकास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी बृजभान सिंह,करंजाकला खंड विकास अधिकारी राम दरस यादव, पंचायत सहायक अधिकारी रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष राज केसर पाल, सचिव नागेंद्र कुमार यादव,सचिव नवनीत सिंह,सचिव अवधेश कुमार यादव, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।












