देव दीपावली पर्व पर सोमवार की शाम गोमती नदी के घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठे।
सद्भावना पुल से शाही पुल तक आरएसएस व उसके आनुवंशिक संगठनों ने…

संकल्प सवेरा,जौनपुर,देव दीपावली पर्व पर सोमवार की शाम गोमती नदी के घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठे। सद्भावना पुल से शाही पुल तक आरएसएस व उसके आनुवंशिक संगठनों ने एक लाख से अधिक दीप जलाए।
विसर्जन घाट, गोपी घाट व अचला देवी घाट तथा गोकुल घाट पर भी देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। सभी स्थानों पर रंगोली प्रतियोगिता के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

विसर्जन घाट पर देव दीपावली समिति के अध्यक्ष डा.नितीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कार्य सम्पन्न हुए। घाट पर 11 हजार दीप जलाए गए। रंगोली प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू रहे। पूजन व आरती आचार्य डा.रजनीकान्त द्विवेदी के सानिध्य में ब्रह्मणों ने सम्पन्न कराया। गायक व एंकर अवनीन्द्र त्रिपाठी ने सहयोगी कलाकारों ने भजन संध्या नें विभिन्न प्रकार के भजन व गीत प्रस्तुत किए।

इस मौके पर श्रीकान्त माहेश्वरी, जयप्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अतुल सिंह, समीर जायसवाल, राहुल सिंह, मोतीलाल यादव, शशांक सिंह रानू, मनीष देव, विनीत सेठ, पं.निशाकान्त द्विवेदी अन्य रहे। बोलबम कांवरिया समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवदुर्गा शिव मंदिर ट्रस्ट विसर्जन घाट ने सहयोग किया

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के तत्वावधान में सोमवार को देव दीपावली के मौके पर नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाई। रंगोली बनाने में करीब 200 बच्चे शामिल रहे। 38 रंगोलीयां बनाई गई। संस्था अध्यक्ष विष्णू सहाय ने सभी बच्चों का हौसला अफजाई किया।
सचिव देव आनन्द ने सबी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शशांक सिंह रानू, अजीत सोनकर, दिलीप सिंह, अतुल सिंह, संजय गुप्ता, नीरज सिंह, संजय जायसवाल, दीपक साहू
अन्य रहे।हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रॉबिन सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मधु शारदा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि डा. सूरज प्रजापति, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रूपेश रघुवंशी शिवा, संतोष मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुम्बई के उद्योगपति अशोक सिंह ने की
आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी व कोषाध्यक्ष सूरज निषाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन रीतेश जायसवाल व प्रदीप तिवारी ने कहिया। संस्थापक मंडल के सदस्य सूर्य नारायण पंडा, राजकृष्ण साहू, रविंद्र निषाद, धीरज निषाद, अखिलेश विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, विकास निषाद की देख-रेख में आयोजित हुआ। संरक्षक मंडल के सदस्य श्रवण जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद बबलू, रामजी जायसवाल, डॉ. कमलेश, पवन जायसवाल, दिलीप जायसवाल ने सहयोग किया। इस अवसर पर अजय साहनी, चन्दन निषाद, डा. मुकेश श्रीवास्तव, अखिलेश निषाद, आर्यन निषाद, सुनील गुप्ता, संजय निषाद, लक्ष्मण बेनवंशी आदि उपस्थित रहे।













